ब्रेकिंग

बिलासपुर में चोरी हो गई आदिवासी परिवार की जमीन, परिजनों ने कलेक्टर के समक्ष वकील के साथ लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

0 पूर्व पार्षद और पूर्व बीडीए उपाध्यक्ष व उनके बेटे पर लगा रहे आरोप
0 कांग्रेस शासनकाल में कहते थे उड़ रही जमीन अब भाजपा में भी लग रहे आरोप

बिलासपुर ,,,, बिलासपुर में फिर गरीब आदिवासी परिवार के जमीन गायब होने का मामला सामने आया है! इन 3 परिवारों ने अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी के साथ इसकी शिकायत कलेक्टर से कर न्याय की गुहार लगाई है!

अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि खसरा नंबर 254/1 में 5 एकड़ जमीन उनके पक्षकारों के नाम तालापारा में है! जिसमें से 2 एकड़ 2 डिसमिल गिरजाबाई के नाम पर 1 एकड़ लक्ष्मी गोदानी के पूर्वज बालू वल्द अरविंद महरा और 1 एकड़ 98 डिसमिल काशीराम वल्द बहरा सतनामी की है! जो उसी के कब्जे में है! इस 5 एकड़ जमीन में से 3 एकड़ 2 डिसमिल जमीन को मगरपारा के तुकाराम नागदोने ने राजस्व रिकॉड में चढ़ावा लिया और अब वह इस भूमि को TNC काट कर बिक्री कर रहा है! अभी उसके बेटे हरीश नागदौने द्वारा फर्जी TNC काट कर बेचने का आरोप भी अधिवक्ता ने लगाया है!

, विवेक त्रिपाठी, अधिवक्ता

लता चन्द्रिकापुरे, पीड़ित पक्षकार
गिरिजा बाई , पीड़ित पक्षकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *