
00 पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे कहा यही वो विसर्जन

00 कहां जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक करेंगे अनिश्चितकालीन प्रदर्शन
बिलासपुर,,, इस बार जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक विसर्जन स्थल पचरी घाट के बजाय तोरवा छत घाट में विसर्जन के फरमान के बाद लोगों के आक्रोश है! जुना बिलासपुर के नागरिकों ने इसके विरोध में बुधवार से रात्रि कालीन अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर जमकर नारे बाजी की और प्रशाशन से पचरी घाट को व्यवस्थित कर यही मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की मांग को लेकर चोगा लगाकर तंबू तान दिया
प्रशाशन के इस निर्णय से जन आक्रोश भड़कने लगा है! इस धरने में वरिष्ठ महिला और पुरुष बच्चे युवा सब शामिल है! इनका कहना है!
कि वे लोग 50 सो साल से इसी घाट पर गौरा गौरी, भोजली, भगवान गणेश, और मां दुर्गा की प्रतिमाएं यही विसर्जित होते देख रहे है! पता नहीं प्रशासन किसके इशारे पर षड्यंत्र कर ऐतिहासिक विसर्जन स्थल पचरी घाट का इस तरह अनादर कर रही है!
इन आंदोलनकारियों का कहना है! कि प्रशासन ऐतिहासिक विसर्जन स्थल पचरी घाट में ही व्यवस्था बनवाकर विसर्जन की व्यवस्था बनाए, और विसर्जन स्थल का उन्नयन करें यदि उनकी मांग पूरी नहीं की जाती तो वह उग्र आंदोलन करने बढ़े होंगे!!!!



