ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में जीरो टोरलेन्स का भृष्ट अफसर और कर्मचारी फाड़ रहे बाजा, एंटी करप्शन ब्यूरो ने फिर सूरजपुर से भूराजस्व शाखा के अनुरेखक और बलरामपुर से पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

Spread the love

बिलासपुर। एसीबी की टीम ने जहाँ सूरजपुर के भू-अभिलेख शाखा के अनुरेखक को किसान से 6600 रुपए लेते धरदबोचा, वहीं बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में पटवारी को जमीन बंटवारे के एवज मे 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक ही दिन
में भ्र्ष्टाचार के खिलाफ हुई दो कार्रवाई ने भाजपा सरकार के जीरो टॉलरेंस के ढिंढोरे का बाजा फाड़ डाला।

सूरजपुर जिले के संयुक्त कार्यालय परिसर में एसीबी की 10 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई करते हुए अनुरेखक प्रमोद नारायण को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक किसान को नक्शा उपलब्ध कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। किसान ने इस मामले की शिकायत एसीबी से की, तय योजना के तहत एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई की। जैसे ही अनुरेखक ने 6600 रुपए की रिश्वत ली टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी करा पंचनामे की कार्रवाई की गई।

टीम ने इसी दिन सुबह, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के पंडरी गांव के एक ग्रामीण से उसके खुद के पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए पटवारी मोहन सिंह को किसान से 13 हजार रुपए रिश्वत लेते दबोचा।

कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी के पास से पूरी राशि बरामद की गई और पंच गवाहों के सामने सत्यापन कराया उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपियो के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही।
इसके पहले भी मुंगेली और अन्य जिलों से लगातार भृष्ट अफसरों व कर्मचारियों दबोचने की कार्रवाई की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *