ब्रेकिंग

ये कैसी जननी सुरक्षा योजना, सम्भाग के सबसे बड़े सिम्स मेडिकल कालेज के चिकित्सा व्यवस्था का ये हाल, गम्भीर प्रसूता के लिए प्रसूति वार्ड में जगह नही बता रहे निजी अस्पताल का रास्ता

Spread the love

0 क्या अंचलवासियो ने इसी दिन के लिए किया था मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए सँघर्ष

0 पूरा पैसा निचोड़ने के बाद हाथ खड़े करने वाले निजी अस्पतालों पर भी कार्रवाई

0 पूछ रहे अंचलवासी कि आखिर कहा ले जाये अपने बीमार और घायल मरीजो को

बिलासपुर,,,, जननी सुरक्षा के ढिंढोरे का क्या हाल है, आप भी देख लीजिए केस बिगड़ा तो चांपा के निजी अस्पताल संचालक ने सरकारी अस्पताल ले जाने कह दिया, इज़के बाद परिजन जब उसे सम्भाग के सबसे बड़े मेडिकल कालेज हॉस्पिटल सिम्स बिलासपुर लेकर पहुँचे तो कहा गया यहाँ बीएड नही है निजी अस्पताल ले जाइए, तभी मीडिया की एंट्री हुई तो प्रसूति वार्ड के स्टाफ ने करीब डेढ़ घण्टे बाद उसे अंदर वार्ड में शिफ्ट कर लिया। ये लगभग रोज का तमाशा है सवाल यह उठ रहा कि जब इतने बड़े करोड़ो के बजट वाले सिम्स मेडिकल कालेज में पीड़ितों को इस तरह हकाला जा रहे तो आखिर परेशान हलाकान अंचलवासी अपने पीड़ितों को ले जाये तो कहा ले जाये। क्या इसी दिन के लिए शहरवासियो ने बिलासपुर में मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए संघर्ष किया था।
आप खुद देखिए ये संभाग के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सिम्स की तस्वीरें है! प्रसूता के परिजन कैसे प्रलाप कर रहे है! कि एक- डेढ़ घंटे हो गये… गंभीर प्रसूता को किसी ने देखा छुआ तक नहीं इलाज नहीं किया… आरोप यह भी है! कि उन्हें अपने मरीज को निजी अस्पताल ले जाने कहा जा रहा है!

ऐसे में जननी सुरक्षा योजना और मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के तमाम दावे कितने खोखले है समझा जा सकता है,
और सवाल खड़ा करता है कि क्या जाननी सुरक्षा योजना का ढिंढोरा केवल विज्ञापन बोर्ड तक ही सीमित है क्योंकि तस्वीरे और पीड़ितों के बयान तो खुद यहां के हालात को बंया कर रहै है।


ये है मामला

पड़ोसी जिले जांजगीर- चाम्पा जिले के ग्राम सिवनी निवासी प्रकाश सिंह अपनी गर्भवती पत्नी को ब्लीडिंग होने के कारण मंगलवार रात सिम्स लेकर पहुँचा तो कहा गया कि अपने मरीज को ले जाइए यहां जगह नही है, कह रहे इलाज नही हुआ तो माँ – बच्चे मो खतरा है हम नई रखेंगे सीधा यहां से बाहर ले जाइए।
0000

भुनेश्वरी भी बिलखी

प्रसूता की हलाकान- परेशान परिजन भुवनेश्वरी ने कहा कि हम गरीब मजदूरी करते है। बड़ा मरना है अब प्रसूता को और कहा ले जाये, यदि उसे कुछ हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा..

फिर कहा से हो गया जगह


सवाल यह उठ रहा कि फिर मीडिया का कैमरा चमकते ही कैसे जगह हो गया,,, जो जगह नही है कहकर भगा रहे थे।

पैसा दे पैसा दे भी आ चुका सामने

न्यायधानी के जिला अस्पताल से वायरल वीडियो ने पहले ही यहां की चिकित्सा व्यवस्था के नाम पर चल रही उगाही को जाहिर कर दिया। सबने देखा कि कैसे मरीज के परिजन से रकम की मांग की जा रही थी और कि जाती है। इसके पहले भी यहां एक लेडी डॉक्टर का पैसा न देने पर मरीज के पडीजन को कोसने वाला वीडियो भी सामने आया था… सरकारी अस्पतालों में किस तरह खुलेआम पैसों की मांग की जाती है कैसे मरीजो को प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कर मोटी रकम वसूल की जाती है ये भी किसी से छिपा नही है।

000

यदि ऐसा है तो गलत है, इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी, बार- बार स्टाफ को ताकीद की जा रही है कि मरीजो को बाहर नही भेजना है, जो भी आये उन्हें हर सम्भव मदद और चिकित्सा देनी है अभी दिखवा लेते है…

डॉ लखन सिंह, अधीक्षक सिम्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *