ब्रेकिंग

सेंट्रल जेल बिलासपुर में फिर एक कैदी की मौत, बताया जा रहा सिम्स में तोड़ा दम, मृतक के बेटे का भी रायपुर में चल रहा इलाज

Spread the love

0 हत्या के आरोप में बाप बेटे को हुई है उम्र कैद की सजा

0 कह रहे पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा मौत के कारणों का पता

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में फिर हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उधर रायपुर में उसके साथ सजा काट रहे उसके बेटेकनिलज चल रहा लगभग सप्ताह भर में जेल में यह दूसरी मौत है मृतक के शव का सिम्स में पोस्टमार्टम कराया गया। अब कहा जा रहा कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र निवासी 61 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह कुर्रे और उसके बेटे दीनदयाल को हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दीनदयाल कुर्रे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था, जिसे उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है। परिजन के अनुसार उसे लीवर में समस्या है। वही उसके पिता धर्मेंद्र सिंह की शनिवार की रात मौत हो गई। केंद्रीय जेल बिलासपुर के अधीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दी गई मृतक का बेटा भी लगभग सप्ताह- दस दिन से रायपुर के अस्पताल में भर्ती है।
गौरतलब है कि हाल ही में हत्या के आरोप में जेल में बंद कतियापारा के एक और अभियुक्त की सिम्स में मौत हो गई थी तब
तबीयत बिगड़ने पर उसे सिम्स में भर्ती कराने की बात कही गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *