ब्रेकिंग

बदहाल कानून व्यवस्था से लगातार बिगड़ रहा माहौल, सप्ताह भर में कांग्रेस का दूसरा प्रदर्शन

Spread the love

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बलरामपुर जिले में पुलिस अभिरक्षा में हुई युवक की मौत और प्रदेश की लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के विरोध में इस सप्ताह सोमवार को दूसरी बार धरना प्रदर्शन कर रहा है।

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, व ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लगातार गम्भीर प्रकृति के अपराध बढ़ रहे है ,जनता में भय और डर का वातावरण निर्मित हो रहा है, साय सरकार सभी क्षेत्रों में विफल है ,अपराधी बेखौफ हो गये है,बलौदा बाजार, लोहारिडीह, सूरजपुर, बलरामपुर की घटनाएं छत्तीसगढ़ जैसे शांत राज्य में होना कहीँ न कहीं राज्य सरकार की प्रशासनिक क्षमता पर प्रश्न चिन्ह उठाता है ,लचर कानून व्यवस्था की इंगित करता है ,इन्ही मुद्दों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर नेहरू चौक पर दोपहर 12 बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिसिया रवैये और लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था ने कांग्रेस को बैठे बिठाए बड़ा मुद्दा दे दिया है। यही वजह है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बावजूद कांग्रेस अपने आक्रामक तेवर से इसे जनांदोलन का रूप देने जोर आजमाइश कर रही है।
गौरतलब है कि सप्ताह भर के अंदर इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस का यह दूसरा प्रदर्शन है इससे पहले गत 28 अक्टूबर को भी कांग्रेस ने नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *