
0 न वैद्यराज समझ प रहे नब्ज न निगम प्रशासन सख्त
0 एक झटके में गरीबो की बस्तियां ढहाने वाले अफसर पूंजीपतियों का मामला आते ही क्यों बन जाते है विधि विशेषज्ञ

बिलासपुर,,,, नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली साँप के मरने के बाद लाठी पीटने जैसा है, अवैध निर्माण के तमाम शिकायतों के बाद अब नेहरू नगर श्री राम केयर हॉस्पिटल के खिलाफ अवैध निर्माण की शिकायत जनदर्शन में होने के बाद जागे नगर निगम प्रशासन ने हमेशा की तरह जांच और कार्रवाई का जुमला फेंका है!
कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई… कि अस्पताल में अवैध तरीके से अतिरिक्त निर्माण किया गया है! इसके अलावा शिकायत कर्ता शैलेन्द्र ठाकुर ने आयुष्मान योजना में इलाज कराने के लिए आने वाले गरीब मरीजों से स्टाफ द्वारा अभद्रता परिसर में फैली गंदगी के कारण मरीजों में संक्रमण के खतरे सेवा मानकों की अनदेखी बुनियादी व्यवस्था को लेकर लापरवाही का भी मामला उठाया… इस शिकायत के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को जांच के आदेश दिये है!
सवाल यह उठ रहा कि आठ जोन और निगम मुख्यालय के अफसरों को ये सब क्यों दिखाई नहीं देता, क्या इसके लिए निगम के अफसर अमला कोई जिम्मेदार नहीं, हमेशा भवन निर्माण के बाद क्यों जगते है! निगम के जिम्मेदार अफसर…


लगातार यह देखने में आ रहा है! कि नगर निगम प्रशासन का भवन शाखा विभाग भवन निर्माण के बाद जगता है! और फिर कार्रवाई का लकीर पीटता है! ऐसे एक नहीं शहर में सैकड़ों मामले है! शहर के बीचों बीच गोल बाजार में बिना अनुमति के निर्माणाधीन काम्प्लेक्स इसका अजीम नमूना है!
अमीरों पे करम गरीबों पे सितम…
न्यायधानी का निगम प्रशासन इतना कमजोर है! इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है! कि जब भी कोई बड़े आदमी का मामला आता है! तो कोर्ट कचहरी का हवाला देकर टरका दिया जाता है! वही गरीबों की बस्तियां शाम को नोटिस देकर सुबह ढहा दी जाती है!
एक और मामला आया लटकाने का….
वैध- अवैध का इलाज करने वाले नगर निगम के जिम्मेदारों ने एक नहीं सैकड़ों मामले निबटा दिए, नेहरू नगर गणेश चौक के 4 मंजिला भवन को छोड़कर आज किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, न ही निगम के कोई अफसर या अमले पर कोई ऐक्शन लिया गया कुल मिलाकर कोई जिम्मेदार ही नहीं है।
कलेक्टर जनदर्शन में श्रीराम केयर हॉस्पिटल द्वारा अतिरिक्त अवैध निर्माण की शिकायत हुई है… निगम आयुक्त ने जांच के आदेश दिए है
नगर निगम स्टाफ के जनगणना कार्य में लगे होने के कारण अभी श्री राम केयर हॉस्पिटल परिसर की नाप जोख नहीं कराई जा सकी है! एक दो दिन में परिसर पर अमला भेज कर नापजोख कराई जाएगी… नक्शा अलग-अलग टुकड़ों में पास हुआ है, नक्शों को निकलवाया जा रहा है!
अनुपम तिवारी
भवन शाखा अधिकारी नगर निगम बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedMay 5, 2026A.U में नारियल कूट राजनीति: चाकूबाजी, रिजल्ट गड़बड़ी और ‘तानाशाह’ कुलसचिव पर NSUI का हमला, सुरक्षा पर सवालों की बरसात, हटाने की मांग तेज, नहीं सुधरा सिस्टम तो उग्र आंदोलन की चेतावनी, छात्रों का गुस्सा फूटा खुलकर सामने आया मामला…
UncategorizedMay 4, 2026बिलासपुर में राहत की पहल: बिलासपुर में 6 मई को सिकल सेल व थैलेसीमिया मरीजों के लिए फ्री जांच, महंगी HLA टेस्टिंग भी मुफ्त, अपोलो दिल्ली के विशेषज्ञ देंगे सलाह, गंभीर मरीजों को इलाज में मिलेगी लाखों की सहायता…
UncategorizedMay 1, 2026ऊर्जा के असली हीरो: SECL खनिक दिवस में श्रमिकों को सलाम, पसीने की ताकत से रोशन देश—सीएमडी हरीश दुहन बोले, मशीन नहीं, कामगार ही कंपनी की पहचान….
UncategorizedApril 30, 2026बिलासपुर में E.D का बड़ा धमाका: सर्राफा कारोबारी के घर-कारोबार पर छापा, 2000 करोड़ शराब घोटाले से जुड़े तार, फरार आरोपी से कनेक्शन ने बढ़ाई हलचल, शहर के व्यापारिक गलियारों में मचा हड़कंप, कार्रवाई से कई राज खुलने के आसार…

