ब्रेकिंग

लगातार कार्रवाई के बाद भी भृष्टाचारियो में नही खौफ, एसीबी ने फिर जांजगीर में की कार्रवाई, नगर पंचायत के लेखापाल और छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के जेई,एई समेत 4 आरोपी रिश्वत कांड में गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर / जांजगीर -चांपा/ लगातार कार्रवाई के बाद भी छत्तीसगढ़ में भृष्टाचारी अधिकारियों-कर्मचारियो में बिल्कुल भी खौफ नही है। बिलासपुर एसीबी की टीम ने जहा चेक जारी करने के एवज में नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में तो वही
सीएसपीडीसीएल के ग्रामीण कार्यालय से जेई, एई और कम्प्यूटर ऑपरेटर को एचटी लाइन विस्तार के एवज में एक उपभोक्ता से 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले गिरफ्तार किया है।

नवागढ़ निवासी अब्दुल वहाब ने एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत की कि उनके फर्म द्वारा नगर पंचायत नवागढ़ क्षेत्र में वित्त वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना से निर्माण और मरम्मत कार्य कराया था , जिसका करीब 2,03,000 रुपए का बिल बकाया था, लेखापाल प्रकाश जायसवाल चेक जारी कराने के एवज में 16000 रुपए रिश्वत मांग रहा। वह 6000 रुपए उसे दे चुका लेखपाल 10000 रुपए और मांग रहा , जिस पर 8 हजार रुपए और देना तय हुआ, शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने शुक्रवार 20 मार्च को प्रार्थी को लेखापाल को रिश्वत की रकम देने भेजा, आरोपी लेखापाल ने प्रार्थी से जैसे ही रिश्वती रकम अपने हाथ में लेकर अपनी कार में रखा एसीबी टीम ने उसे ग्राम सेमरा के पास धरदबोचा,

टीम ने एक पंत दो काज की तर्ज पर CSEB (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) के ग्रामीण कार्यालय में छापा मारकर जेई राजेंद्र शुक्ला, एई विजय नोरगे और कंप्यूटर ऑपरेटर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा।
जानकारी के मुताबिक जांजगीर निवासी प्रदीप यादव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की थी कि उसने ग्राम खोखसा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स का प्लांट के लिए ट्रांसफॉर्मर लगाने का आवेदन CSPDCL कार्यालय जांजगीर में आवेदन कर डिमांड नोट भी जमा करा दिया गया था। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के लिए अधिकारियों ने 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है।
एसीबी सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *