
बिलासपुर. सीपत एनटीपीसी के प्रभावित ग्राम कौड़िया के करीब 50 किसान यहाँ के राखड़ डैम से होने वाले जल रिसाव के चलते दलदल में तब्दील अपनी कृषि भूमि का इस साल मुआवजा न मिलने पर मुआवजे की मांग को लेकर फिर पूर्व सरपंच रेखा धर्मेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुँचे।


इन किसानों का कहना कि डेम से होने वाले पानी के रिसाव के कारण उनकी खेतिहर जमीनें दलदल में तब्दील हो गई है, जिसमे कोई फसल नही होती इसलिए वे इसके बदले एनटीपीसी से मिलने वाले मुआवजे पर निर्भर हैं। वर्ष 2011 से अब तक उन्हें हर साल दलदली भूमि के लिए क्षतिपूर्ति राशि दी जाती रही, लेकिन इस वर्ष बिना किसी सूचना के किसानों के नाम सूची से हटा ढिया गया कहा जा रहा कि उनके के खेत दलदल नही बल्कि सूखे है, किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप आग्रह किया कि उन्हें वर्ष 2024-25 का मुआवजा अविलम्ब दिलाया जाय ताकि वे अपने परिवार का भरण पोषण कर सके और आगामी वर्ष 2025-26 की भी क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उनका कहना है कि वर्तमान में जमीन खेती लायक नहीं है और बरसात का समय नजदीक होने से उन्हें इस बार भी मुआवजे की तत्काल आवश्यकता है।किसानों ने बताया कि वे पहले ही उधार लेकर गुजारा कर रहे हैं। ऐसे में अगर इस वर्ष भी मुआवजा नहीं मिला तो उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगा। लगभग पांच वर्ष पूर्व एनटीपीसी सीपत प्रबंधन ने मौखिक आश्वासन दिया था कि यदि मुआवजा नहीं मिलता तो वे किसानों की भूमि को फिर से कृषि योग्य बनाकर देंगे, लेकिन अब तक ऐसा कोई कार्य नहीं हुआ। किसानों ने कलेक्टर से यह भी आग्रह किया है कि यदि वर्ष 2026-27 के लिए भी मुआवजा नहीं दिया जाना है, तो एनटीपीसी सीपत को यह निर्देशित किया जाए कि वह प्रभावित भूमि को खेती लायक बनाए।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और दो अन्य व्यक्तियों की तस्वीरें रखकर श्मशान में तन्त्रपूजा की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कम्प, ग्रामीणों ने 1 को पकड़कर पुलिस को सौंपा 3 फरार…!
UncategorizedAugust 8, 2026ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश…
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?

