ब्रेकिंग

हाउसिंग बोर्ड दफ्तर में परेशान युवक ने दिखाई ऐसी गांधीगिरी, मैडम का जवाब सुनते ही युवक ने पूरा 500 ग्राम बादाम का पैकेट उनकी टेबल पर छरछर से पलटते हुए तंज कसा कि इसे खाने से उनकी याददाश्त तेज हो जाए…और शायद उन्हें याद आ जाए कि उनकी फाइल रखी कहां है…

Spread the love

बिलासपुर /छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से गांधीगिरी का एक चर्चित मामला सामने आया है। एक साल से नामांतरण की फाइल लेने हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के चक्कर काट रहे युवक ने बार – बार फाइल खोने के जवाब देने वाली सहायक सम्पदा अधिकारी मैडम के  टेबल पर बादाम से भरा पैकेट उलटकर कहा कि बादाम खाकर याददाश्त को धार कीजिये शायद याद आ जाये कि उनकी फाइल कहा है। इसका वायरल वीडियो सोशल मीडिया में जमकर बमचक मचा सरकारी कार्यालयों में फाइलबाजी को लेकर चल रही हकीकत को बंया कर रहा है।

छत्तीसगढिहा सबले बड़िहा के नारे वाले छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों में आम छत्तीसगढिहा के साथ किस कदर मनमानी और उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा ये इसकी एक बानगी है।

ये है मामला-

ये वायरल वीडियो तिफरा हाईटेक बस स्टैंड कद पीछे अभिलासा परिसर के हाउसिंग बोर्ड दफ्तर का है।
थकहार कर गांधीगिरी करते हुए मैडम के टेबल पर पैकेट से बादाम उलटने वाले इस युवक ने करीब एक साल पहले हाउसिंग बोर्ड से EWS का एक फ्लैट खरीद विधिवत रजिस्ट्री कराई। रजिस्ट्री के बाद उसने नामांतरण के लिए सभी जरूरी दस्तावेज की प्रति कार्यालय की पूनम बंजारे मैडम के पास जमा कराई। इसके बाद से युवक हाउसिंग बोर्ड दफ्तर के चक्कर काटते आ रहा, वह जब भी नामांतरण की फाइल लेने हाउसिंग बोर्ड कार्यालय जाता तो जवाब मिलता कि उसकी फाइल ही नहीं मिल रही, पता नही उन्होंने फाइल कहां रख डाला है।
लगातार चक्कर काटकर तक चुका युवक अबकी बार आधा किलो बादाम का पैकेट लेकर कार्यालय पहुँचा, क्योकि कहा जाता है कि बादाम खाने से स्मरण शक्ति तेज होती है…उसने हमेशा की फरह पूनम मैडम से फाइल के सम्बंध में पूछा और हमेशा की तरह मैडम ने कहा पता नही आपकी फाइल गई कहां नई मिल ही नही रही,,, मैडम का जवाब सुनते ही युवक ने पूरा 500 ग्राम बादाम का पैकेट उनकी टेबल पर छरछर से पलटते हुए तंज कसा कि इसे खाने से उनकी याददाश्त तेज हो जाएगी और शायद उन्हें याद आ जाए कि उनकी फाइल रखी कहां है।
क्या तनखैय्यो से अब फाइल तक नही सम्हल रही है, या बिना लेनदेन के दिया ही नही जाता आखिर सही क्या है। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो ने सिर्फ हाउसिंग बोर्ड ही नही तमाम सरकारी दफ्तरों की कार्यप्रणाली को उजागर कर दिया है,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *