
बिलासपुर। बिलासपुर के निजी स्कूलों में जहां पालक अपने बच्चों को मोटी फीस, महंगे ड्रेस, कॉपी किताब लेकर शिक्षा और संस्कार के लिए जिन नामी गिरामी स्कूलों में भेज रहे वहाँ के हालात किसी से छिपे नही है। शहर के भारतमाता स्कूल से जिस तरह से छात्रों के बीच गैंगवार और भाईगिरी का मामला सामने आया है उसने पालको को सोचने विवश कर दिया है, गम्भीर आरोप लग रहे पर प्रिनिसिपल है कि कह रहे हम कुछ नही बोलेंगे।
सीजीडीएनाए की टीम ने वारदात के दूसरे दिन बुधवार को इस वारदात के सम्बंध में जानकारी लेने और वारदात के बाद क्या एहतियात बरते जा रहे जानने भारत माता स्कूल पहुची। टीम ने स्कूल के प्रिनिसिपल फादर प्रमोद बड़ा से इस बावत चर्चा कि तो उन्होंने यह कहकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया कि इस वारदात में घायल दो विद्यार्थियों का मामला पुलिस को सौप दिया गया है, पुलिस एक्शन लेगी, पर वारदात हुई कैसे, हमलावर छात्र चाकुनुमा हथियार लेकर स्कूल के अंदर दाखिल कैसे हुए, क्या जांच की कोई व्यवस्था नही है, इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए मय कदम उठाए जा रहे उन्होंने इन सवालों का कोई जवाब नही दिया।
स्कूल स्टाफ ने बताया कि वारदात फर्स्ट फ्लोर के क्लास में हुई। सवाल स्कूल प्रबंधन पर लग रहे आरोपो का है, आरोप पीड़ित छात्र के परिजनों का है, इस स्कूल में पढ़ रहे उन 500 बच्चों की सुरक्षा और उनके पालको का है, जो दर्ज संख्या प्रिनिसिपल साहब बता रहे है…

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 22, 2026प्रदेश के अंतिम छोर अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा पहुचाने का दावा डिंगडांग ,संभाग के जिला अस्पताल में मरीजों की रेलमपेल – डॉक्टरों का टोटा, न एनेस्थेटिस्ट है न आर्थोपेडिशियन अंचल के मरीज कर रहे शीर्षासन…!
UncategorizedAugust 22, 2026जिला अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन लापरवाही से प्रसूता की जान संकट में, कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, लोग कर रहे गब्बर और थलापति को याद…!
UncategorizedAugust 21, 2026डीपीआई के आदेश को ठेंगा दिखा शिक्षा विभाग में ऐसे चल रहा अटैचमेंट का खेला, अकलतरी स्कूल के एकमात्र भृत्य को आडिट कार्य मे सहयोग का हवाला दे बीईओ ऑफिस के लिए कार्यमुक्त करने प्रधान पाठक को बीईओ ने भेजा फरमान…
UncategorizedAugust 21, 2026अपना मार्ट के अब्बा हुजूर से छिपकली और मद्रासी रेस्टोरेंट के फ्रिजर में वेज- नानवेज एक साथ के बाद फ़ूड सेफ्टी विभाग ने अब रक्षाबंधन तक चलाया बने खाबो बने रहिबो अभियान, होटल्स और मिठाई दुकानों की कर रहे धड़ाधड़ जांच…!



