
बिलासपुर/ अरपापार सरकंडा क्षेत्र में पहली बार अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार 20 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
परशु सेवा समिति के इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। श्रद्धालु इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने देर रात तक तैयारियों में जुटे रहे।


राजकिशोर नगर परशुराम चौक से दोपहर 2:30 ध्वज पूजन के बाद यहां से बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे अशोकनगर चौक में संत शिरोमणि श्री राम भिक्षुक दास जी महाराज की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना व माल्यार्पण के बाद रैली शोभायात्रा में परिवर्तित हो जाएगी, शोभायात्रा बाजेगाजे और भगवान परशुराम जी के जीवन प्रसंगों का सजीव झांकी और अन्य झाँकियों के साथ अशोकनगर, नूतन चौक होते हुए ग्राम देवता ठाकुर देवता और स्फटिकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करते हुए सीपत चौक, श्रीराम सेतु चौक अरपा पुल पुराना प्रताप टॉकीज होते हुए बाजपेयी मैदान पहुंचेगी। यहां संत समागम, धर्मसभा, प्रवचन, सम्मान समारोह के साथ भोग भंडारे का आयोजन किया गया है। श्रीराम मंदिर में ध्वज अर्पित करने और महाआरती के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
शोभायात्रा का शहर के चौक- चौराहों पर स्वागत के लिए विभिन्न समितियों ने तैयारिया की है, जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर श्रद्धालुओं को लस्सी, छाछ, मिठाई और शीतल पेय का वितरण किया जाएगा।
राजकिशोर नगर समेत चौक- चौराहों पर देर रात तक तैयारी
आयोजन को भव्य बनाने देर रात तक शहर भर में तैयारियां चलती रही। राजकिशोर नगर में भी भगवान श्री परशुराम चौक पर भगवान श्री परशुराम सेवादार समिति के सदस्य पंडाल समेत अन्य व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

