ब्रेकिंग

ई है…ई है,,, बिलासपुर महानगरिया,,, स्मार्ट सिटी तू देख बबुआ, मची है गोड़पारा शनिचरी बाज़ार व्यस्ततम रोड पर सांडों की जंग…

Spread the love

बिलासपुर… 13 अरब 2 करोड़ के बजट वाले न्यायधानी बिलासपुर स्मार्ट सिटी में आमनागरिक कितना सुरक्षित है आप भी देख लीजिए… ये गोड़पारा के व्यस्ततम शनिचरी रोड की तस्वीर है… विकास तो दूर अरबो के बजट वाला नगर पालिक निगम आज फक मवेशियों के उचित प्रबन्धन तक नही कर सका।

नतीजतन शहर के मुख्यमार्ग से लेकर हर गली मोहल्ले में सांडों के दंगल का नजारा बिलकुल मुफ्त है…मुख्यमंत्री से लेकर कलेक्टर तक निर्देश दे चुके हाईकोर्ट फटकार लगा चुका पर कोई असर नही हुआ,,, हाल ही में अरपापार सरकंडा से एक सांड़ द्वारा ज़्डक किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को उठाकर पटकने और पुराने बस स्टैंड से सांड के हमले से एक व्यक्ति की मौत का मामला भी सामने आ चुका पर जिम्मेदार नही जागे।
शहर के मुख्यमार्ग, गलियों और शहर सीमा से लगे हाइवे की सड़कों पर जगह-जगह मवेशियों के झुंड के दृश्य आम है जबको दिखाई दे रहे पर पता नही क्यो जिम्मेदाद इससे बेखबर है…?

गणपति परिक्रमा पर चल रहा सिस्टम

हाईकोर्ट की फटकार के बाद निगम का एक गैंग परमानेंट हाईकोर्ट रोड पर लगा दिया गया है। अमला कुछ को पकड़ रहा तो कुछ को हकाला कर भगा दे रहा… बस एक लाइन का निर्देश है कि वीआईपी मूवमेंट और हाईकोर्ट रोड़ में मवेशी नही दिखने चाहिए बाकी… है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *