ब्रेकिंग

पूर्व क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अब्दुल गनी खान का बेटी के निकाह के दौरान हृदयाघात से इन्तेकाल, रस्म अदायगी के बाद किया गया सुपुर्दे खाक

Spread the love

रायपुर । सेवानिवृत्त परिवहन अधिकारी अब्दुल गनी खान का अपनी इकलौती बेटी के निकाह की तैयारियो के बीच
अचानक दिल का दौरा पड़ने से इन्तेकाल हो गया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे 74 वर्षीय अब्दुल गनी खान अपने निवास से बाहर निकल रहे थे, तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर से एक पल में खुशी का माहौल शोक में बदल गया।

तय कार्यक्रम के तहत शाम को सादगी के साथ गमगीन माहौल में बेटी के निकाह की रस्म संपन्न कराई गई ।
इधर निकाह की रस्म पूरी होते ही परिवार ने जनाजे की तैयारी शुरू की और रात करीब 9:30 बजे बैरन बाजार कब्रिस्तान में अब्दुल गनी खान का अंतिम संस्कार किया गया। एक ही दिन में निकाह और जनाजे जैसी दो विपरीत रस्मों ने पूरे माहौल को बेहद भावुक बना दिया। सुबह बधाई देने आए लोग ही शाम को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
सहज और सरल स्वभाव के धनी श्री अब्दुल गनी खान बिलासपुर और राजनांदगांव समेत कईं जिलों में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे।
सीजीडीएनए परिवार श्री अब्दुल गनी साहब को उनके निधन पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *