ब्रेकिंग

टून्न होकर स्कूल में घोंडईय्या मारने वाले गुरुजी सावधान, शिक्षा मंत्री ने दी चेतावनी कहा अब जाएगी नौकरी कराया जाएगा एफआईआर

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब शराब पीकर घोंडईय्या मारने गुरुजी की अब खैर नही
स्कूल शिक्षा मंत्री ने ऐसे शिक्षकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अब ऐसे शराबी शिक्षकों को न सिर्फ बर्खास्त किया जाऐगा बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर भी कराई जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले कुछ
सालों से प्रदेशभर से लगातार कई स्कूलों के शिक्षकों द्वारा शराब के नशे में टुन्न होकर स्कूल पहुचने, स्कूल में ही बैठकर शराब पीने, नशे में उलजुलूल हरकते करने और पीकर स्कूल में बेसुध पड़े होने के वीडियो लगातार शोषल मीडिया में वायरल हो रहे है, जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है,, शिक्षा मंत्री ने कहा सरकार शिक्षकों को वेतन और सुविधाए दे रही, तो अनुशासन भी बेहद जरुरी है, अब ऐसा बिल्कुल नही चलेगा ऐसे शराबी शिक्षकों पर बर्खास्तगी और उनके खिलाफ एफआईआर कराने की कार्रवाई की जाएगी।
अब शिक्षा मंत्री के इस चेतावनी और कार्रवाई के दावे का क्या कितना असर पड़ेगा हिलते-डुलते और घोंडईय्या मारने वाले गुरुजी लोगो मे कितना सुधार आएगा ये तो समय बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *