ब्रेकिंग

पर उपदेश कुशल बहुतेरे, खुद ऐलान कर भीषण गर्मी में सरेराह ऐसे पानी का खुला दुरूपयोग, सड़क पर बहा रहा निगम प्रशासन…

Spread the love

बिलासपुर / फजीहतों के पहाड़ पर बैठे नगर निगम प्रशासन का एक और संगीन फाल्ट सामने आया है। गर्मी में जलसंकट से निबटने के लिए कंट्रोल रूम का गठन और बोर खनन पर प्रतिबंध का ऐलान करने वाला प्रशासन खुद किस तरह बीच शहर में हजारों लीटर पानी कैसे सड़क पर व्यर्थ बहा रहा आप खुद देखिये,,, ये नजारा तिरंगा झरना पंडित देवकीनन्दन चौक का है,  जिम्मेदार अफसरो को इस बात का भी संकोच नही की नागिरक क्या कहेंगे क्या सोचेंगे।

हालात हम पिये तो… वाला है, तभी तो भीषण गर्मी में आसन्न जलसंकट का हवाला दे आमजन मानस पर बोर खनन पर प्रतिबंध और सर्विसिंग सेंटर संचालको पर गाड़ी धोने पर रोक लगाने वाला निगम प्रशासन खुद इस तरह भीषण गर्मी में इस तरह बेरहमीपूर्वक इस तरह हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा रहा,,,


पब्लिक बोल रही कि निगम प्रशासन के पास अमला है संसाधन है, इस पानी को इसी पाइप के जरिये टैंकरों में भरवाकर क्या पौधों की सिंचाई में उपयोग नही किया जाना चाहिए।

सवाल यह उठ रहा कि ऐसे में निगम प्रशासन के इस प्रतिबंध के ऐलान का पब्लिक पर क्या असर पड़ेगा और क्या नियम बनाने वाला विभाग और विभाग के जिम्मेदार अफसर नियम का पालन करने बाध्य नही है, और यदि है तो फिर इस कदर खुले आम भीषण गर्मी में व्यर्थ पानी बहाने का जिम्मेदार कौन है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *