ब्रेकिंग

सेंट जेवियर्स इनोसेंट या सरकारी फरमान…? भीषण गर्मी के दुष्प्रभाव से बच्चों को बचाने 20 अप्रैल से 15 जून तक अवकाश का आदेश, फिर भी खोल रहे स्कूल आखिर कौन दे रहा इतनी ताकत…

Spread the love

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ और खासकर न्यायधानी बिलासपुर में निजी स्कूल संचालको को पता नही कौन इतनी ताकत दे रहा कि ये शासन के फरमान को भी ठेंगा दिखा रहे। शासन ने भीषण गर्मी के मद्देनजर पूर्व के आदेश में संशोधन करते हुए 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान किया है, लेकिन व्यापार विहार का सेंट जेवियर्स प्रबंधन इस सरकारी फरमान को ठेंगा दिखा भरभंग स्कूल खोल रहा।

सभी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी है, लेकिन बिलासपुर के व्यापार विहार के सेंट जेवियर स्कूल में बच्चों की कक्षाएं लग रही है। सोमवार को सरकारी फरमान के बावजूद इस स्कूल में रोजाना की तरह बच्चे स्कूल पहुंचे और
बच्चों की कक्षाएं लगी रही।
सवाल यह उठ रहा कि क्या छत्तीसगढ़ सरकार और सरकार का शिक्षा विभाग इतना कमजोर है कि निजी स्कूल उनके फरमान को रद्दी की टोकरी में डाल खुल्ला नाफरमानी करे।

गौरतलब है कि पिछले 16 अप्रैल को स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए प्रदेश भर के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन करते हुए 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है।

000

गलत सरकार ने भीषण गर्मी के मद्देनजर 20 अप्रैल से 15 जून तक सभी स्कूलो में अवकाश का फरमान जारी किया है, कलेक्टर ने भी इसका अनुमोदन किया है, सेंट जेवियर्स स्कूल प्रबन्धन द्वारा स्कूल खोलने का मामला संज्ञान में आया है कार्रवाई की जाएगी।


विजय टांडे
जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *