ब्रेकिंग

निगम का दफ्तर है या चंडू खाना, गोलबाजार अवैध निर्माण, कबाड़काण्ड, राजस्व गबनकाण्ड के बाद अब सम्पदा शाखा के बाबू की कुर्सी में दलाल पलट रहे गोपनीय फाइल… क्या कोई माई- बाप नही…?

Spread the love

बिलासपुर । ऐसा लगता है कि न्यायधानी के नगर निगम प्रशासन के अफसरो ने निगम को रसूखदारों के हाथों गिरवी रख दिया बेच दिया , हाईकोर्ट ने डायरेक्शन दिया, सदन में पक्ष- विपक्ष ने आरोप लगाए सभापति ने गहरी तल्खी जाहिर की लेनदेन के ग़म्भीर आरोप लगे पर बीच गोलबाजार में अवैध काम्प्लेक्स तानने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई, अब ताजा मामला निगम के संपदा शाखा का है जहाँ बाबू की कुर्सी पर विराजमान व्यापार विहार के एक जमीन दलाल द्वारा विभाग के गोपनीय फाइल को उलट पलट करने का आरोप है, तस्वीर में साफ दिख रहा वे निगम के इस महती शाखा के बाबू की कुर्सी पर बैठा दलाल कैसे सामने खड़ी महिला से चर्चा करते दिखाई दे रहै…?


सवाल यह उठ रहा कि निगम मुख्यालय में ये चल क्या रहा, कैसे संवेनशील विभाग के बाबू की कुर्सी पर में बाहरी व्यक्ति बैठकर सरकारी फाइल को उलट पलट रहा, क्या नगर निगम को बड़े लोगो ने चंडू खाना बना रखा है, कि कुछ भी कर रहे कोई माई- बाप नही है।
निगम के संपदा शाखा प्रभार उपायुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी और जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप के पास है जिनके ऊपर करीब आधे निगम की जिम्मेदारी है उनके पास लगभग आधा दर्जन विभागों का प्रभार है। इन्ही के कार्यकाल के दौरान जोन क्रमांक 2 तिफरा में कबाड़काण्ड और राजस्व विभाग के 15 लाख रुपये के गबन का मामला भी खूब चर्चा में रहा अफसरों से शिकायत से लेकर सदन तक मे खुले आरोप लगे पर हुआ कुछ नही जांच का भभूत छिड़ककर मामले को ठंडा कर दिया गया।

दर्जनो मामले दफन

करोड़ो का गौरवपथ बनने से पहले धसंक गया, करोड़ो का सीवरेज ड्रीम प्रोजेक्ट फेल हो गया,एफडीआर कांड को चुनावी मुद्दा बनाया गया, बीच गोलबाजार में अवैध निर्माण कर लिया गया, पुराना बस स्टैंड- शहीद अमर जवान चौक के बीच निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर भवन तान दिया गया, पम्प हाउस और तिफरा जोन कार्यालय से करोड़ो के कबाड़ को चोरी कर बेच दिया गया, तिफरा जोन कार्यालय में 15 लाख के राजस्व की वसूल की गई रकम गबन कर दी गई पर कोई जिम्मेदार नही किसी का बाल तक बांका नही हुआ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *