ब्रेकिंग

फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और सामाजिक योगदान के लिए डॉ गरिमा तिवारी सम्मनित, लायंस क्लब मिडटाउन ने किया समारोह का आयोजन…

Spread the love

बिलासपुर/ शहर के एक होटल में डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में बिलासपुर लायंस क्लब
मिडटाउन द्वारा लॉयन डॉ. गरिमा तिवारी (तिवारी फिजियोथेरेपी क्लीनिक, बिलासपुर) को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यावरण जागरूकता के तहत  उन्हें एक पौधा भेंट किया गया।

सादे समारोह में आयोजित इस सम्मान समारोह में लायन्स क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और चिकित्सा जगत से जुड़े डॉक्टर मौजूद रहे, जिन्होंने डॉ श्रीमती तिवारी के सेवा कार्यो की सराहना की।

डॉ श्रीमती तिवारी वर्तमान में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट (IAP) विमेंस सेल की छत्तीसगढ़ राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में भी सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *