
बिलासपुर,,, न्यायधानी बिलासपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ की भव्य शुरुआत अरपा नदी की महाआरती के साथ हुई… गंगा आरती की तर्ज पर ब्रह्म बाबा आश्रम के महंत श्री श्री 1008 त्यागी प्रेमदास जी महाराज के सानिध्य में छठ पूजा समिति ने अरपा जी की भव्य महाआरती का आयोजन किया…

इस दौरान 5100 दीपों के दान से पूरा छठ घाट रोशनी से जगमगा उठा… कार्तिक मास में दीपदान के विशेष महत्व को देखते हुए समिति की ओर से दीप जल में प्रवाहित किए गए…

आयोजन में विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक दिलीप लहरिया, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, सभापति विनोद सोनी, कांग्रेस नेता विजय केशरवानी, राजेंद्र शुक्ला और प्रमोद नायक सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु शामिल हुए…

महाआरती के दौरान भव्य आतिशी फायर शो, पंथी नृत्य और आकर्षक रंगोलियों ने आयोजन की रौनक बढ़ाई… अलग-अलग टोलियों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अरपा नदी में दीप प्रवाहित कर सुख-समृद्धि की कामना की… एक किलोमीटर लंबे स्थायी छठ घाट पर उमड़ी भीड़ ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया…

इधर, चार दिवसीय छठ महापर्व के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है!सरकंडा-मोपका और गुरु नानक चौक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है! भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध के साथ छोटे और दोपहिया वाहनों के लिए भी अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं!

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आठ से अधिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं! वहीं पूजा की टोकरी (दौरी) लेकर जाने वाले व्रतियों और उनके परिजनों के वाहनों को घाट के नजदीक तक जाने की विशेष छूट दी गई है!

पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है!
