ब्रेकिंग

घरगुसरा अफसर, अंधेरा तोरवा पुल डेंजर,,, बिजलीं के खम्भो की जगह दिख रहे टूटे खूँट… जिम्मेदार बेखबर या बेअसर…

Spread the love

बिलासपुर / न्यायधानी बिलासपुर का तोरवा- छठघाट पुल में लाखों के लाइट के बाद भी तमराज किलविस के राज की तरह शाम – रात होते ही घने अंधेरे में डूब जा रहा, इसके चलते इस मार्ग के दर्जनों कालोनियों और गांवों से आवागमन करने वालो को घुप्प अंधेरे में आना जाना पड़ रहा। इस पुल के ज्यादातर विद्युत खम्बे सड़कर टूट गए कुछ गिरने को है पर न तो नगर निगम प्रशासन को इससे कोई मतलब है न लोक निर्माण विभाग के अफसरो को जिसके चलते यहाँ कभी पूरा अंधेरा रहता है तो कभी पुल की आधी स्ट्रीट लाइटें ही जलती है…


इन तस्वीरों में आप खुद देखिये ये तस्वीरें तोरवा- राजकिशोर नगर छठघाट पुल का है, कैसे पुल के विद्युत खम्भो की जगह खम्भो के टूटे ठूंठ दिखाई दे रहे,,, सब देख रहे पब्लिक हलाकान – परेशान है,

अंधेरा होने के कारण यहां आएदिन लूटपाट हो रहा, लोग पुल से नदी में कूदकर आत्महत्या कर रहे, एक्सीडेंट हो रहे लेकिन कागजी घोड़े के भरोसे पैसों की कमी नही होने का डिंग हांकने वाले जनप्रतिनिधियों और घरघुसरा अफसरो को ये सब समस्या क्यो नही दिखाई देता ये बड़ा सवाल है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *