ब्रेकिंग

न्यायधानी के बादाम कांड ने किया कमाल, सीएम को करना पड़ा हेल्पलाइन नम्बर जारी करने ऐलान…

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी के गांधीगिरी वाले बदामकाण्ड को लेकर देश भर में मची फजीहत के बाद प्रदेश के विष्णुदेव साय सरकार को सीएम हेल्पलाइन नंबर का ऐलान करने विवश कर दिया।

साय सरकार का ये हेल्पलाइन नम्बर 24 घंटे एक्टिव रहेगा, जिससे राज्य का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या या शिकायत सीधे सरकार तक पहुंचा सकेगा।

बताया जा रहा कि जशपुर रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस योजना का खाका पेश किया। ताकि आम आदमी को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
जानकारी के अनुसार यह हेल्पलाइन नंबर 24×7 काम करेगा। शिकायतों के निराकरण के लिए एक डेडलाइन (समय सीमा) तय की जाएगी। इतना ही नही तय समय पर शिकायत का समाधान न होने पर सम्बंधित अफसरो पर कार्रवाई का भी दावा है। शिकायतकर्ता को उनके मोबाइल पर अपडेट भी दिया जाएगा। दावा ये भी है कि इस हेल्पलाइन के शुरू होने से छत्तीसगढ़ के दूर-दराज इलाकों बस्तर, सरगुजा और जशपुर के ग्रामीणों को रायपुर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कलेक्ट्रेट और तहसील दफ्तरों में अटकी फाइलें अब तेजी से दौड़ेंगी क्योंकि इसकी मॉनिटरिंग सीधे सीएम सचिवालय से होगी। कहा जा रहा कि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और आम लोगों का सिस्टम पर भरोसा बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *