ब्रेकिंग

ऐन दिवाली पूर्व कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ नगर निगम और पुलिस के संयुक्त टीम की धाड़, कबाड़ जब्त कर किया नोटिस चस्पा

Spread the love


0 कबाड़ियों के ठिकाने से निकले वाहन और मशीन के पार्ट्स
0 पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

बिलासपुर,,,, गुरुवार को नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मोपका, राजकिशोर नगर और चांटीडीह में कबाड़ कारोबारियों के ठिकानों पर धाड़ मारकर अवैध निर्माण कर सड़क तक कबाड़ फैलाकर रखने वाले कबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई कर कबाड़ को जप्त किया…

गुरुवार का दिन अरपापार के कबाड़ कारोबारियों के लिए मुसीबत भरा रहा, सुबह से ही पुलिस और नगर निगम के संयुक्त अमले ने मोपका, राजकिशोर नगर, चिंगराज पारा, चांटीडीह समेत अन्य कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, उनके अवैध निर्माण को ढहा कर कबाड़ को लोहे, प्लास्टिक के कबाड़ को जप्त करने की कार्रवाई की और जप्त कबाड़ को काऊ कैचर और नगर निगम के वाहनों में भरवा कर निगम के पंप हाउस में भेजा गया…!

प्रशासनिक प्रणाली पर उठ रहे सवाल

इन कबाड़ कारोबारियों के ठिकाने से कटी हुई गाड़ियों के पॉट्स मशीनों के पॉट्स बड़े बड़े ग्रिल शटर और कई उपकरण जप्त किए गए है! बताया जा रहा है! कि इन कबाड़ के चोरी के होने की संभावना है!

संतोष रजक फिर निशाने पर

पुलिस और निगम के संयुक्त टीम ने एक बार फिर सरकंडा क्षेत्र के चर्चित कबाड़ी संतोष रजक के यहां धाड़ मारी गौरतलब है, कि इसके पहले भी सरकंडा पुलिस ने इसी कबाड़ कारोबारी संतोष रजक को 5 टन अवैध लोहे के कबाड़ और धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया था!

चस्पा किया गया नोटिस

सभी कबाड़ कारोबारियों को कार्रवाई के बाद नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 307 के तहत नोटिस चस्पा कर 24 घंटे के अंदर अपने अनधिकृत निर्माण को हटाने चेतावनी दी गई है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *