
0 आरोप एक दिन पहले 30 हजार लेने के बाद फिर डेढ़ लाख की मांग का

0 चर्चित सब इंस्पेक्टर के खिलाफ दूसरी बार नामजद शिकायत से मची खलबली
0 सवाल वर्दी पर लगे दाग का, कौन सच्चा- कौन झूठा जांच की दरकार
बिलासपुर / स्पा कांड के बाद न्यायधानी में फिर एक बार सरकंडा पुलिस पर भयादोहन कर अवैध उगाही का आरोप लगा है। ये आरोप बिल्हा क्षेत्र के ग्राम देवकिरारी के धर्मेन्द्र पात्रे पिता पुसाऊ राम पात्रे ने लगाया है। आरोप कलेक्टर के बोर खनन पर प्रतिबंध के आदेश को अवसर बनाने का है, और इसकी शिकायत भी कलेक्टर से ही कि गई है।
धर्मेंद्र ने कलेक्टर को की गई शिकायत में कहा है कि गत 28.अप्रैल की रात कडिब 3 बजे उसकी दो बोर गाड़ी क्रमांक TN34AC1717, और TN 34 AD 1717 बिजौर शासकीय स्कूल के पास सड़क किनारे खड़ी थी, तभी सरकंडा थाने की पुलिस पेट्रोलिंग टीम के स्टाफ वहां पहुंचे,उन्होंने गाड़ियों को कब्जे में लेने और गाडियों को छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया,
आरोप है कि एक दिन पहले 27 अप्रैल को भी सरकंडा थाने का सब इंस्पेक्टर सैलेन्द्र सिंह उनसे गाड़ी खड़ी करने के एवज में उनसे 30,000 हजार रूपये लिये थे, पीड़ित ने कलेक्टर से प्रार्थना की कि इस घटना से वे और उनका परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान है।धर्मेन्द्र कुमार ने मामले की निष्पक्ष जांच करा संबंधित पुलिस कर्मचारियों के विरूद्ध उचित कानूनी कार्यवाही करने निवेदन किया है। ताकि भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति के साथ इस प्रकार की घटना न हो…

ये दूसरी बार है जब थाने के चर्चित सब इंस्पेक्टर पर खुला आरोप लगा है, इससे पहले भी क्षेत्र की महिलाओ और पीड़ित महिला के भाई और बच्चों ने इसी चर्चित सबइंस्पेक्टर पर एक महिला को उसके मेडिकल कारोबारी पति से सांठगांठ कर उनके घर पर नशीली दवाइयों का बैग फेंक पीड़िता के घर से नशीली दवाइयां बरामद कर पीड़िता को जेल भेजने का आरोप लगाया था।
अब धर्मेंद्र के आरोपो में कितना दम है ये तो जांच का विषय है, फिर दाग खाकी पर लगा है, इसलिए अब जरूरत इस बात की है कि मामले की निष्पक्ष जांच करा सच्चाई का पता लगाया जाये, यदि आरोप गलत है झूठा है तो कानून के प्रावधान के तहत शिकायत कर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाय, और यदि शिकायत सही है तो
सम्बंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर बड़ा संदेश ढिया जाय ताकि इस तरह की गतिविधियों और झूठी शिकायतों पर प्रभावी लगाम लग सके, ताकि आमजन का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास प्रबल हो सके…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 6, 2026नागलोक फर्जी मुआवजा कांड में फिर ट्वीस्ट, पूर्व तहसीलदार व नायब तहसीलदार को पूछताछ के लिए नोटिस लेकर तहसील दफ्तर पहुची पुलिस तो मची खलबली…
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!

