ब्रेकिंग

सुखी ने बेटों और रिश्तेदारों के साथ बेटी के प्रेमी को अगवा कर पीट- पीट कर मारडाला, 6 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


0 चिल्हाटी के जंगल से मिली थी युवक की रक्तरंजित लाश
0 मृतक के बाइक के नम्बर टीका की माँ और जान बचाकर भागे साथी दीपक ने खोला राज

बिलासपुर—पचपेढ़ी पुलिस ने एक दिन पहले मिली लावारिश लाश की गुत्थी को मृतक के बाइक के नम्बर और उसकी माँ और दोस्त के बयान की मदद से सुलझा लिया । मामला प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या का है पिता पुत्र समेत सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।।

अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि चिल्हाटी के जंगल में लावारिश लाश मिली थी। छानबीन के दौरान पता चला कि मतक टीकाराम केवट कसडोल का रहने वाला है।
मृतक के परिजनों और उसके दोस्त दीपक से पूछताछ में पता चला कि मृतक टीकाराम का गांव की ही गीता यादव से प्रेम संबंध था। दीपक ने बताया कि दोनों को दूर करने लड़की के परिजन लड़की को मुलमुला डिघोरा निवासी उसके रिश्तेदार भागवत यादव के यहां भेज दिए थे। इस बाबत का पता चलने पर


गत 2 नवम्बर को टीकाराम उसे बाइक से दीघोरा लेकर पहुँचा।
जहां गीता यादव के रिश्तेदार भागवत यादव ने ,लड़की को टीकाराम के साथ देख लिया। भागवत उन्हें बहलाकर अपने घर ले गया और फोन कर लड़की के पिता सुखी राम यादव को बुला लिया। सुखी अपने बेटे भोजराम यादव ,गौरी शंकर यादव और रिश्तेदार ललित यादव, राहुल यादव के साथ गाड़ी में दिगोरा भागवत के घर पहुंचे। सुखी और उसके परिजनों ने उसका और टीकाराम का हाथ बांधकर वाहन में भरकर उन्हें हाथ मुक्के और डंडे से पीटते मारते उन्हें चिल्हाटी जंगल ले गए मौका पाकर वह भाग निकला पर टीकाराम नही उठ पाया। दीपक से सारी जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने वारदात कबूल ली और रस्सी का फंदा बनाकर टीकाराम का गला दबाने से उसकी मौत होना बताया। एएसपी श्रीमती झा ने बताया कि पकड़े गए सभी 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


ये है आरोपी-

1) सुखीराम यादव पिता समरू यादव उम्र 54 साल निवासी मोतीपुर थाना कसडोल
2) भोजराम यादव पिता सुखी राम यादव 21 साल निवासी मोतीपुर कसडोल
3) गौरीशंकर यादव पिता सुखी राम यादव 23 साल निवासी मोतीपुर कसडोल
4) ललित यादव पिता बृजलाल यादव 40 खारी थाना कसडोल
5) राहुल यादव पिता ललित यादव 19 साल निवासी खरी थाना कसडोल
6) भागवत यादव पिता तिजउ राम 30 साल निवासी डीघोरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *