ब्रेकिंग

न्यायधानी में डुप्लिकेट सामानों पर ब्रांडेड का लबादा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जनस्वास्थ्य पर हो रहे खिलवाड़ रोकने खाधान्न सामग्री के बजाय पकड़ रहा नकली लिपिस्टिक और सिगरेट…

Spread the love


00 फिर दो ट्रेडर्स पर कार्रवाई..का दावा,,, रिपोर्ट नही आया बावा
00 डेयरी उत्पाद, जहरीले फल, सब्जी और खाद्यान बिक रहे धड़ल्ले से
00 किसके इशारे पर की जा रही कार्रवाई उठ रहे सवाल

बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी और प्रदेश के दूसरे बड़े शहर बिलासपुर के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की माने तो शहर में दूध, दही, पनीर और अन्य खाद्यान्न सामग्री सब सौ टका शुद्ध बिक रहा। तभी तो जनस्वास्थ्य पर सीधे पद्भाव डालने वाले मिलावटी खाद्यान्न के बजाय विभागीय अमला नकली लिपस्टिक, कॉस्मेटिक समान और नकली सिगरेट पकड़कर दिन काट रहा।
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर इन दिनों नकली सामानों की राजधानी बन गई है। कारोबारी शहर के आउटर में तम्बाकू, सिगरेट, कॉस्मेटिक सामग्री समेत अन्य सामानों की पैकिंग करा उस पर ब्रांड की मुहर लगवा बाज़ार में धड़ल्ले से सप्लाई कर रहे,,,बीते दिनो
नकली लिपस्टिक और अन्य कॉस्मेटिक समानों में मिलावट और नकली माल की जानकारी मिलने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने
बिलासपुर के तेलीपारा इलाके के सरजू बगीचा के विक्की ट्रेडर्स और संजय ट्रेडर्स में जांच की।  मौके से टेस्ट के लिए सेंपल भी जप्त किया, लेकिन इस कार्रवाई की भनक किसी को लगने नहीं दी.. मामले की जानकारी जब मीडिया तक पहुंची और अधिकारियों से सम्पर्क कर जानकारी मांगी गई तो वे जानकारी देने के बजाय गोलमोल जवाब देने लगे।
इससे पूर्व भी बिलासपुर के व्यापार विहार में नकली ईनो, फिनायल, मार्टिन पकड़ा चुका इससे कुछ दिन पहले नकली सिगरेट भी पकड़ाया  पुराने बस स्टैंड के राजीव प्लाजा में तो कई बार ब्रांडेड कंपनी के नकली मोबाइल कवर और ऐसेसिरिज पकड़े जा चुके है।
       कुल मिलाकर उपभोक्ताओं को नकली माल में ब्रांड का लेबल चिपकाकर बेचा जा रहा, दुकानदार और सप्लायर दुगना मुनाफा कमा रहे, इसका पर्दाफाश हुआ और होना भी चाहिए।
पर सवाल यह उठ रहा कि क्या शहर में डेयरी उत्पाद और खाधान्न सामग्री सौ टका शुद्ध बिक रहा, पहले भी नकली पनीर, नकली दूध पकड़ा जा चुका है, तो विभाग का जोर जनस्वास्थ्य से सीधे खिलवाड़ करने वालो पर क्यो नही चल रहा,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *