
बिलासपुर/ 5 दिन पूर्व खपरगंज में बिजलीं ठप होने के दौरान सहायक यंत्री और स्टाफ से हुई हाथापाई, गाली गलौच और मारपीट से आक्रोशित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ ने मंगलवार को सिटी कोतवाली में शक्ति प्रदर्शन कर शहनवाज मकवाना और अन्य लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। संघ ने थाने में की गई शिकायत में बताया कि गत 28 मई की शाम आंधी तूफान से शहर की बिजलीं व्यवस्था ठप

होने पर अमला सुधार कार्य मे लगा था, खपरगंज से बिजलीं बन्द होने की शिकायत पर तिफरा यदुनन्दन नगर निवासी सहायक यंत्री देव सिंह कंवर सहायक लाइनमेन राम सिंह कुर्रे, ठेका कर्मी ईश्वर पात्रे, दूजराम और ठेकाकर्मी वाहन चालक जगन्नाथ राव व सहायक संजय खुसराम मरम्मत कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। सहायक अभियंता श्री कंवर ने स्टाफ से कबाड़ी लाईन खपरगंज के क्षतिग्रस्त 11 के. व्ही. एबी. केबल को काटकर एक साइड की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी, परन्तु स्काई लिफ्ट उपलब्ध न होने के कारण आगे की लाइन को दुरुस्त करने असमर्थता जताई, दूसरे दिन
29 मई को फिर क्षतिग्रस्त लाईन का सुधार कार्य करने का लाईन चार्ज कराया गया तो
लाईन फिर गड़बड़ा गया जिसके कारण को 3 ट्रॉसफार्मर बंद हो गया। इससे भड़के शहनवाज मकवाना ने बिना लाईन चालू किये जाने नहीं देगे कहकर भीड़ के साथ घेर लिया। शहनवाज और भीड़ ने चालक से गाड़ी की
चाबी छीन चालक से हाथापाई करते हुए सहायक यंत्री के हाथ और कपड़े को पकड़ झुमाझपटी की उनके बाल
खींच मारपीट का प्रयास किया।
इस घटना के बाद वे लोग रिपोर्ट दर्ज कराने सिटी कोतवाली पहुँचे पर उनकी एफआईआर नही लिखी गई, आक्रोशित संघ ने इसकी शिकायत एसएसपी ने सिटी कोतवाली सीएसपी गगन कुमार को मार्क कर कार्रवाई के निर्देश दिए, संघ ने सीएसपी के समक्ष पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा दे शिकायत दर्ज कराते हुए
शहनवाज मकवाना एवं अन्य लोगों के विरूद्ध शासकीय कार्य बाधा डाल अगवा कर झुमाझपटी, गाली-गलौच कर का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीएसपी ने थानेदार को एफआईआर कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
देव सिंह कंवर, सहायक अभियंता विद्युय वितरण कम्पनी
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 22, 2026एसडीएम, तहसीलदार के दफ्तर तहसील परिसर में तंबू- बम्बू तान लूटल कैफे का डेरा, पूछने पर अनुविभागीय अफसर ने कहा… नगर निगम वालो ने दिया हम कर रहे कार्रवाई…!
UncategorizedJuly 22, 2026कृषि विभाग की धाड़ के बाद , सिरगिट्टी के गोल्डन स्टे OYO होटल में चला निगम प्रशासन का डंडा, असामाजिक गतिविधियो की शिकायत पर ठोंका सील…
UncategorizedJuly 22, 2026रेल प्रशासन को मेयर की खरी- खरी, कहा कब तक चलेगा 99 का फेर पानी निकासी की व्यवस्था बनाइये या बनाने दीजिए, पब्लिक कब तक भोगेगी जलभराव, कहा अब सकारात्मक पहल नही हुई तो जनता के साथ करेंगे आंदोलन…
UncategorizedJuly 22, 2026नागलोक- फर्जी मुआवजा कांड को लेकर मचा भगदरों, कोनी और कोटा से नए मामले आने की खबर, सरकंडा पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर आधा दर्जन कर्मचारियों को किया तलब..

