ब्रेकिंग

पेपर लीक कांड, एनएसयूआई के प्रदर्शन को लेकर बड़ा अपडेट, भिलाई विधायक देवेंद्र और एनएसयूआई पदाधिकारियों के खिलाफ बलवा व सरकारी कार्य मे बाधा का मामला दर्ज…

Spread the love

बिलासपुर / न्यायधानी के सिविल लाइन पुलिस ने नीट पर्चा लीककांड के विरोध में एनएसयूआई के उग्र प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव,एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, रंजीत सिंह और लककी मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ बलवा, रास्ता रोकने सरकारी काम में बाधा डालने का अपराध दर्ज किया है।
गत 3 जून को एनएसयूआई ने नीट पेपर लीक के मामले में नेहरू चौक पर जंगी प्रदर्शन करते हुए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से झूमाझटकी की थी, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने जमकर लाठियाँ भी भांजी थी जिसका वीडियो और रील भी जमकर वायरल हुआ, कुछ कार्यकर्ताओ ने पूर्व के लाठीकाण्ड की तरह लाठियों के जख्म वाली अपनी तस्वीरें भी शोसल मीडिया में वायरल किया था। इस प्रदर्शन के 3 दिन बाद सिविल लाइन पुलिस ने भिलाई विधायक और एनएसयूआई के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बलवा, रास्ता रोकने सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपियो समेत अन्य कार्यकर्ताओ पर भी भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 190, 191(2), 292 और 293-BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

फजीहत भी

सोशल मीडिया के दौर में जो न हो वो कम है, इन वीडियो के बीच एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है जिससे ये आरोप लग रहे कि भिलाई विधायक का कुर्ता पुलिस से झड़प के दौरान नही फटा बल्कि उन्होंने खुद अपना कुर्ता फाड़ा है जिसको लेकर भी जमकर किरकिरी हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *