ब्रेकिंग

पुराना बस स्टैंड के लॉजों में निगम-पुलिस का ताबड़तोड़ छापा, शर्मा लॉज से आपत्तिजनक सामग्री मिलने का दावा, रामेश्वरम लॉज सुरक्षा खामियों के चलते सील, कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप…

Spread the love

बिलासपुर,,,, बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में रविवार को नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने लॉजों में औचक छापेमार कार्रवाई की.. शहर में लंबे समय से कुछ होटलों और लॉजों में अवैध एवं अशोभनीय गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं… इन्हीं शिकायतों के आधार पर निगम और पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए शर्मा लॉज, कृष्ण लॉज और रामेश्वरम लॉज में जांच अभियान चलाया…


जानकारी के अनुसार निराला नगर क्षेत्र के रहवासियों ने नगर निगम से शिकायत की थी… कि इलाके के कुछ लॉजों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं! शिकायत मिलने के बाद रविवार को संयुक्त टीम पुराना बस स्टैंड क्षेत्र पहुंची और लॉजों की जांच शुरू की… जांच के दौरान शर्मा लॉज में कुछ अनियमितताएं सामने आईं… वहीं कमरों से आपत्तिजनक सामग्री मिलने का दावा भी किया गया है! नगर निगम की टीम ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर ली है! जिसे आगे की कार्रवाई के लिए नगर निगम आयुक्त को सौंपा जाएगा…


वहीं कृष्ण लॉज की जांच के दौरान टीम को किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री या अवैध गतिविधियों के प्रमाण नहीं मिले… हालांकि जांच प्रक्रिया पूरी कर इसकी रिपोर्ट भी तैयार की गई है!
इसके बाद टीम रामेश्वरम लॉज पहुंची, जहां किसी अवैध गतिविधि के प्रमाण तो नहीं मिले, लेकिन सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े आवश्यक इंतजामों में भारी कमी पाई गई… अधिकारियों के अनुसार लॉज में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था… इसी वजह से नगर निगम ने रामेश्वरम लॉज को सील कर दिया…

कार्रवाई के दौरान पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना रहा…  वर्षों से संचालित इन लॉजों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बाहरी लोग ठहरते हैं! ऐसे में शिकायत मिलने पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई को जरूरी बताया जा रहा है! हालांकि औचक छापेमारी के दौरान कोई बड़ा खुलासा सामने नहीं आया…

बाइट,,, अंकुर पाण्डेय उपयुक्त नगर निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *