
बिलासपुर,,,, नगर विधायक अमर अग्रवाल बुधवार को तोरवा बुधवारी के जय हिंद इलेक्ट्रॉनिक्स और जय हिंद सायकल में हुई… आगजनी के मामले में पीड़ित दुकान संचालक सुरेंद्र अजमानी से मुलाकात करने पहुंचे… उन्होंने श्री आजमानी को सांत्वना देते हुए… हर संभव मदद का आश्वासन दिया…
दुकान संचालक श्री आजमानी और व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने आगजनी से संबंधित घटना क्रम की जानकारी देते हुए… आरोप लगाया कि यदि डॉली ड्रेसेस के संचालक द्वारा समय रहते दुकान का शटर खोल दिया जाता तो ये बड़ा हादसा टल सकता था…
दुकान संचालक और व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया…

बुलडोजर से तोड़ना पड़ा शटर….
पीड़ित दुकान संचालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बगल के गोदाम संचालक ने एक बार दुकान का शटर खोलकर चेक किया और यहां आग नहीं लगी है! कहकर बंद कर दिया… इतने में जब आग तेजी से भड़की तो उन्हें दुबारा शटर खोलने कहा गया… परन्तु गोदाम संचालक ने चाबी नहीं मिल रही है! कहकर टाल दिया… जिससे यह बड़ा हादसा हुआ…
10 साल से प्रोसेस में है! फायर सिस्टम का आवेदन…
पीड़ित व्यापारी संघ का कहना है! कि बुधवारी में करीब 7 सौ दुकानें है! रेलवे के कार्यालय है! और पास में ही रेलवे स्टेशन है! पर आगजनी की घटना को रोकने कोई संसाधन नहीं है! वे लोग संघ द्वारा पिछले 10 साल से रेलवे से लगातार फायर फाइटर सिस्टम के लिए आवेदन दिया जा रहा है! परन्तु आजतक उनके आवेदन पर कोई पहल नहीं की गई…



