ब्रेकिंग

सरकार और नशे के अवैध कारोबारियो की कमाई के मुख्य स्रोत पर महिलाओं का प्रहार,सोठी की नारी शक्ति ने भरी हुंकार कहा अब नहीं सहेंगे जहर का व्यापार, ज्ञापन सौंप प्रशासन को चेताया बंद करिये नशे के नाम पर चूहे- बिल्ली का खेल वरना करेंगे आंदोलन

Spread the love

बिलासपुर,,, सरकार और अवैध नशा कारोबारियो की कमाई का सबसे बड़ा जरिये पर गाँव- गाँव मे विरोध हो रहा है। एक बार फिर जिले के सीपत विकासखंड के ग्राम पंचायत सोठी की महिलाओं ने नशे के अबैध कारोबार पर अंकुश लगाने शुक्रवार को कलेक्टर और एसपी कार्यालय में  विरोध दर्ज कराया ।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में अवैध रूप से महुआ शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री बेरोकटोक चल रही है! इससे गांव का सामाजिक वातावरण लगातार खराब हो रहा है! और युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रहे है! उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेज के छात्र, बेरोजगार युवा और यहां तक कि किशोर भी अब इस जहर की चपेट में आ चुके हैं!

ज्ञापन में मांग की गई! कि ग्राम पंचायत सोठी सहित आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाया जाए! साथ ही नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए! महिलाओं ने यह भी सुझाव दिया कि ग्राम पंचायत स्तर पर नशा मुक्ति और जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया जाए!

महिला समूहों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगी! ज्ञापन देने के दौरान सोठी ग्राम की दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं! जिन्होंने नशे के खिलाफ एकजुट होकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की!

सीमा वस्त्रकार, सरपंच सोंठी
नीता पटेल, सोंठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *