किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन रहा लाइट.. कैमरा… एक्शन जैसा, सजी बैलगाड़ी में लाल गमछा बांधे पहुँचे नेता पीछे- पीछे रहा कार्यकर्ताओ का हुजूम…

बिलासपुर,,,, कांग्रेस का बिजली, खाद, डीजल संकट और किसानी के मुद्दे पर आंदोलन लाइट एक्शन कैमरा जैसा रहा… नेता सजी बैल गाड़ी में कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है के नारे लगाते कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे…
कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए… पुलिस ने पर्याप्त बल लगा रखा था.. पहला।लेयर गेट के सामने, दूसरा गेट के अंदर और तीसरा महिला बल रिजर्व खड़ा रखा।कांग्रेस जन नारेबाजी करते जैसे ही कलेक्ट्रेट के गेट के सामने पहुंचे… जमकर झूमाझटकी और टसल देखने मिली… हो हंगामा और टसल तब शांत हुआ जब नेता गेट के बगल छोटे गेट से अंदर आकर मीडिया को बाइट देने लगे… तो धीरे धीरे माहौल शांत होता दिखा… कलेक्टर के जन दर्शन पर होने के कारण पहले तहसीलदार फिर एसडीएम ज्ञापन लेने गेट तक आए… परन्तु नेताओं ने कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपने की बात कही… इसके चलते संदेश देकर कलेक्टर को मंथन कक्ष के बाहर बुलाना पड़ा… प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर खेती किसानी का हवाला देकर किसानों को खाद, बिजली, सिंचाई के लिए पानी और ट्रैक्टर के लिए डीजल, मुहैया काराने की मांग रखी… और मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी!

सिद्धांशु के नदारदगी की रही चर्चा…
इस पूरे आंदोलन के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा के नदारदगी की चर्चा रही…की आखिर इतने बड़े आंदोलन में वे क्यो नही आये।
CGDNA ने जब इसको लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा से चर्चा की तो उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में अकलतरा में होना बताया…
लाल गमछा छोटा बड़ा…
किसान के लिए आंदोलन करने वाले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को किसान का स्वांग धरने लाल गमछे दिए गए…गमझे के छोटे बड़े होने को लेकर भी चर्चा रही…


