
0 गबन और कबाड़काण्ड के लिए चर्चित जोन का कहा गया 10 करोड़…?

0 जोन कमिश्नर एसी चेम्बर में बैठ बता रहे सब ओके, बोले पिछले साल से बेहतर है स्थिति
0 4 साल वाली शिकायत के सवाल पर कहा दिखवा लेते है
बिलासपुर / नेता- अफसर जितना भी बोल बच्चन कर ले, सुशासन एक्सप्रेस चला ले, लेकिन हकीकत ये है कि जोन क्रमांक-2 तिफरा वार्ड नंबर 7 बहरामुड़ा में 4 साल यानि 2022 से पानी की समस्या है। ये हम नही जल संकट की शिकायत लेकर जोन कमिश्नर के समक्ष आवेदन लेकर पहुँचे इस इलाके के रहवासी अधिवक्ता विष्णुसाहू कह रहे।
अधिवक्ता श्री साहू ने बताया कि पार्षद अनिता श्याम कार्तिक साहू ने नया बोर कराने आश्वासन दिया, यहां अब तक पदस्थ जोन कमिश्नरों ने समस्या का निदान करने का दावा किया पर किसी ने कुछ नही किया 4 साल हो गए, बाकी दिनों में तो अडोस पड़ोस से पानी लाकर तो गुजारा कर लेते है पर गर्मी में संकट और बढ़ जाता है, पिछले माह मई में आवेदन दिया आप खुद मई में दिये गए आवेदन की रिसिप्ट देख लीजिए, 2022 से अब तक के ये सारे आवेदन है कोई सुनने देखने वाला नही है। चक्कर काट- काट आवेदन पर आवेदन दे चुका किसी को कोई मतलब नही है। गर्मी में हर साल आवेदन देते आ रहा उसका भी कोई मतलब नही हुआ।

ये है हालात
भीषण गर्मी में पूरा तिफरा जोन इलाके में पानी के लिए हाहाकार मचा है। कही बिजलीं का संकट है तो कही पंप ठप पड़े है। कुंदरापारा, इंद्रपुरी, विष्णुनगर, करौंदापारा सहित अन्य इलाकों में कही पंप ठप है तो कही मोटर गिरना बताया जा रहा टैंकर से पानी सप्लाई के दावे किए जा रहे है।

स्टोर बोले तो फोकला फांसी
मेयर हर जोन में जल संकट से निबटने 10-10 लाख रुपये देने का दावा कर रही, पर हकीकत ये है कि ज़ोन कार्यालय के स्टोर में न स्पेयर में नपंप है, न मोटर है, न पैनल है सवाल यह उठ रहा कि फिर 10 लाख गया कहा ये जांच का विषय है, क्योकि ये वही चर्चित जोन है जहां राजस्व वसूली का 15 लाकि गड़बड़झाले में चला गया, कार्यालय परिसर से लाखों के वाहन और कबाड़ चोरी हो गया पर किसी का बाल बांका नही हुआ।
रवि साहू, अधिवक्ता निवासी वार्ड नंबर 7 बहरामुड़ा वार्ड
सुनिए क्या कह रहे साहेब…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 14, 2026न्यायधानी के नगर निगम में बम्फर सुशासन, पार्षद की शिकायत पर कबाड़काण्ड और राजस्व वसूली के 15 लाख डकारकाण्ड में एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नही, साढ़े 24 हजार की रसीद टिका 50 हजार अंदर करने वाले स्टाफ को मुख्यालय का तोहफा…
UncategorizedJuly 13, 2026सेंट्रल जेल के बाद अब बाल सम्प्रेक्षण गृह में सनसनीखेज वारदात, प्रहरी के हाथ – पैर बांध मुह में कपड़ा ठूंस हत्या कर 4 बाल आरोपी फरार…कानून व्यवस्था के हालात को लेकर फिर उठे सवाल…
UncategorizedJuly 13, 2026तत्कालीन कांग्रेस शासनकॉल के पीएससी घोटाले के सवाल पर हिचकिचाएं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, लेपर लीक कांड पर जोर कहा 21 मौतों के बाद भी अफसोस जाहिर करने सामने नही आये देश के शिक्षा मंत्री…
UncategorizedJuly 12, 2026आखिर वो कौन सी ताकत है जो जोन अध्यक्ष की शिकायत और सदन में मामला उठने के बाद चबूतरे पर दुकान तनवा रहा, मामला व्यापार विहार में सब्जी बेचने के लिए आबंटित चबूतरे पर अवैध निर्माण का…

