ब्रेकिंग

अरपा से दिनदहाड़े रेत की खुली डकैती, जिले भर से रेत के अवैध उत्खनन के दायित्व का निर्वहन करने वाले गोलघाटे निरतू, मंगला में पानी की धार से ट्रैक्टर लगा रेत चोरी करने वाले चोरों से अनजान…

Spread the love

0 लगातार कार्रवाई का कर रहे दावा फिर क्यो नही रुक रहा अवैध उत्खनन

0 चोरी में लगी गाड़ियों को छोड़ने मांडवाली का हल्ला

बिलासपुर,,, बाई गॉड जिले भर के खनिज संसाधन की रक्षा का दायित्व सम्हालने वाले उप संचालक खनिज को तो शहर से लगे गांवों से अंधाधुंध हो रहे रेत की खुली डकैती का भी पता नहीं… विभाग की माने तो गलती उनकी भी नहीं… क्योंकि शासन ने संभागीय जिला मुख्यालय में खनिज संसाधन के अवैध उत्खनन को रोकने महज 1 ही इंस्पेक्टर दिया है! जबकि 3 पद सालों से रिक्त पड़े है!
गत 10 दिसंबर को CGDNA की टीम ने निरतु, मंगला पाठ बाबा, और लोखंडी घाट से रेत के अवैध उत्खनन की खबर प्रसारित कर दिखाया था! कि कैसे रेत चोर नदी में दिनदहाड़े ट्रैक्टर उतारकर पानी के अंदर से रेत का अवैध उत्खनन कर रेत का अवैध कारोबार कर रहे है!
इधर खनिज विभाग के जिम्मेदार उप संचालक के के गोलघाटे अभी भी लगातार कार्रवाई का मंजीरा बजा रहे है! उनका कहना है! कि कार्रवाई लगातार जारी है! जहां से भी सूचना मिलती है! अवैध उत्खनन की कार्रवाई की जाती है! उन्होंने आज शुक्रवार को भी सीपत समेत 2 इलाकों से रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करने की बात कही…

नजराना दो खुद जान जाओ…

खबर है! कि 2 से 3 दिन पहले ही खनिज विभाग के अमले ने सिरगिट्टी क्षेत्र में रेत से भरे ट्रैक्टरों को पकड़कर भारी भरकम नजराने की मांग की… मांडवली के बाद सौदा पटने पर सभी को लेनदेन कर छोड़ दिया गया…

के के गोलघाटे उप संचालक खनिज विभाग

https://youtu.be/xD5d0j–rHo?si=uj8JvUlAzFwQNfTk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *