ब्रेकिंग
Uncategorized

रिवरव्यू-2 में लुढ़की हाइड्रा क्रेन से मची भगदड़ चीख-पुकार, दो वाहन चपेट में आये, कोई हताहत नही टल गई बड़ी अनहोनी

बिलासपुर,,,, इंदिरा सेतु और ब्रिटिश कालीन पुल के बीच रिवर व्यू- 2 पर रविवार रात तब अफरा- तफरी मच गई, जब एक हाइड्रा क्रेन ढलान में अचानक दौड़ने लगी जिससे वहां भागम भाग मच गई, इस हादसे में हाइड्रा की चपेट में आने से 2 बाइक क्षतिग्रस हो गई, गनीमत ये रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ…
घटना रविवार रात की है! रोज की तरह रविवार रात भी यहां लोगों की काफी चहल पहल रही कॉलेज की छात्र छात्राएं प्रेमी प्रेमिकाए, परिवार समेत अन्य लोगों की भीड़ रही, लोग पैदल घूमने निकले थे, तभी एक क्रेन लुढ़कता हुआ तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ने लगा, जिससे वहां भागम भाग मच गई, चीखते पुकारते लोग अंधाधाधुन जान बचाते भागते दिखे, लेदेकर हाइड्रा कंट्रोल हुआ पर तब तक 2 बाइक चपेट में आ चुके थे!
सवाल यह उठ रहा कि हाइड्रा यहां आया कहा से, चैतु बैशाखू के वाहनों को पकड़कर चालानी कार्रवाई करने वाला अमला कहा था, क्यो खतरनाक जानलेवा वाहन यहां खड़े हो रहे…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button