0 बोली हमे धकिया कर बाहर निकाला आरोपी की माँ को बिठाया

0लगाया समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप

बिलासपुर/ फल व्यवसायी के मर्डर, स्कूली छात्रा की चाकू के नोक पर अपहरण और अनाचार के बाद अब सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बच्ची के दैहिक शोषण का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुची पीड़ित बच्चियो की माँ ने उन्हें थाने से भगाने, आरोपी और उसकी माँ को संरक्षण देने, समझौते के लिए दबाव बनाने समेत थानेदार और 2 पुलिस कर्मियों पर ग़म्भीर आरोप लगाए है।
एसएसपी (डीआईजी) रजनेश सिंह ने एडिशनल एसपी पंकज पटेल को तलब कर पीड़िताओ की पीड़ित माँ से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी ने पीड़ित बच्चियों, उनकी माँ की पूरी शिकायत सुनने और उनका बयान दर्ज किया। करीब पौन घण्टे के बाद शिकायत दर्ज करा एसपी कार्यालय से बाहर निकली मासूम पीड़ित बच्चियों की भड़की मां ने मीडिया के समक्ष सिरगिट्टी थानेदार और थाने के दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ खुलकर बेहद ग़म्भीर आरोप लगाए।
आप खुद सुनिए वे क्या कह रही है-
भड़के एसएसपी
पीड़ित बच्चियो की मा के आरोप के सवाल पर एसएसपी रजनेश सिंह ने सिरगिट्टी थानेदार को कॉल कर जवाब तलब किया कि जब दोनों बच्चियो से अलग- अलग घटना हुई है तो एक एफआईआर क्यो। उन्होंने थानेदार को अलग अलग एफआईआर दर्ज करने, पीड़ित बच्चियो का दो महिला विशेषज्ञ डॉक्टरों से फिर से परीक्षण कराने और एडिशनल एसपी को महिला द्वारा लगाए गए आरोपो के जांच के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 26, 2026अनुराग जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित, 380 मतों के अंतर से मारी बाज़ी…
UncategorizedJuly 25, 2026न्यायधानी में करस्तानी का कालसर्प दोष, फर्जी नागलोक मुआवजा कांड में अब अदालत से धोखेबाजी का आरोप और बैठको का शोर…!
UncategorizedJuly 24, 2026नेहरू नगर में कारोबारी के सूने मकान से 5 करोड़ की चोरी का हल्ला, पुलिस ने कहा दम्पत्ती के आने पर चलेगा पता…!
UncategorizedJuly 24, 2026खुल जा सिमसिम टाइप खुल रहा नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलस्म, मौका निरीक्षण, बिसरा परीक्षण में भी बड़े झोल के आरोप, और इधर फड़फड़ा रहे लू, बारिश में मकान ढहने व आगजनी मुआवजा कांड के फाइलों के पन्ने…!

