ब्रेकिंग

शासन, प्रशासन के पास नही सड़को पर पसरे मवेशियों के प्रबंधन का इंतेजाम, आये दिन जा रही निर्दोषों की जान, फिर मवेशियों को बचाने के फेर में पेड़ से टकराई कार 1 की मौत, बच्ची समेत 3 घायल

Spread the love

बिलासपुर। प्रशासन के फेलियर के चलते फिर सड़क पर पसरे मवेशियों को बचाने के प्रयास में कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से शहर के वरिष्ठ चिकित्सक और संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक विनोद तिवारी के भाई बहू की मौत हो गई, वही उनके भाई और मासूम बच्ची समेत 3 लोग घायल हो गए जिन्हें अपोलो में भर्ती कराया गया है।
हादसा गुरुवार दोपहर सकरी थाना क्षेत्र के भरनी बटालियन के पास हुई, जब बिलासपुर से भरनी की ओर जा रही कार सड़क पर बैठे मवेशियों को झुंड को बचाते अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 65 वर्षीय नित्या तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति रमेश तिवारी, बहू और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


हाईकोर्ट से लेकर सीएम तक दे चुके चेतावनी


लगता है प्रशासन के पास सड़को पर पसरे मवेशियों के प्रबंधन का कोई इंतजाम ही नही है, तभी तो हाईकोर्ट की फटकार और सीएम की चेतावनी के बाद भी प्रशासन आज तक मवेशियों के उचित पडबन्धन में नाकाम है, कभी वाहनों से मवेशी कुचले जा रहे तो कभी आम राहगीर इनसे टकराकर घायल हो रहे मर रहे।हादसो का सिलसिला थमने का नहीं ले ही, हाल ही में सकरी क्षेत्र में ही एक बाइक सवार युवक की मवेशी से टकराने से मौत हुई थी। बावजूद इसके प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक सड़कों पर मवेशियों की लापरवाही से मासूमों की जान जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *