
बिलासपुर,,,, लाल बहादुर शास्त्री सेजस स्कूल में पंडित छेदी लाल शुक्ला परिवार ने अपने दिवंगत पिता की स्मृति में वाटर कूलर दान दिया… स्कूल के प्राचार्य B K चौकसे स्टाफ शाला विकास समिति के सदस्यों की मौजूदगी में भाजपा नेता वार्ड पार्षद व सभापति विनोद सोनी ने फीता काट कर नए वाटर कूलर को स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को समर्पित किया… इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य श्री चौकसे ने कहा… विद्यार्थियों को पीने के पानी की तलाश में मंदिर और आसपास भटकना पड़ता था… स्कूल में शुक्ला परिवार द्वारा वाटर कूलर की व्यवस्था करने से विद्यार्थियों को अब पेय जल संकट से निदान मिलेगा…




