ब्रेकिंग

नए मंत्रियों का शपथ समारोह बुधवार को, सदस्य विधायको को 10.30 बजे राजभवन पहुँचने सचेतक एमएलए सुशांत ने भेजा न्यौता

Spread the love

बिलासपुर। आखिरकार 1 साल 8 मलह से बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल विस्तार के कयासों पर विराम लग ही गया। अब बुधवार 20 अगस्त को नए मंत्रियों का शपथ समारोह फाइनल हो गया है। विधानसभा के सचेतक ने इसकी पुष्टि की है, उन्होंने सभी सदस्यों को सोशल मीडिया में इस आशय का पत्र प्रेषित कर सुबह 10.30 बजे राजभवन पहुचने आग्रह किया है।

कहा जा रहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विदेश दौरे से पहले विस्तार का कार्यक्रम तय किया गया है। शपथ समारोह कितने बजे होगा यह तय नही है, कौन- कौन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे इस पर भी उन्होंने अनभिज्ञता जताई, हालाकि शोषल मीडिया में सम्भावित मंत्रियों के नाम भी चल रहे है।


जिनमे दुर्ग से आरएसएस परिवार से जुड़े दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अम्बिकापुर से पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को पराजित करने वाले अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल आरंग से आरंग विधायक विधायक गुरु खुशवंत साहेब और दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी के नाम चल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *