ब्रेकिंग
Uncategorized

जंतर- मंतर बर्बरता कांड के विरोध में तिफरा ब्लॉक में जंगी प्रदर्शन, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ के नेतृत्व में लगे मोदी तेरी तानाशाही नई चलेगी के नारे…

बिलासपुर/ दिल्ली के जंतर-मंतर से उठे विरोध प्रदर्शन की आग पूरे देश मे फैल गई । गुरुवार को बिलासपुर के सभी ब्लाक में धरना प्रदर्शन किया गया।तिफरा ब्लॉक में कांग्रेसजनों ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू के नेतृत्व में बारिश के बावजूद चौराहे पर टेंट और चोंगा लगाकर
केंद्र और राज्य सरकार को जमकर कोसते हुए पूछा कि पेपरलीक कांड से प्रभावित विद्यार्थी क्या गुंडे बदमाश है, जिन पर बेरहमी पूर्वक लाठियां बरसाई गई। वक्ताओं ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए युवा पीढ़ी के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले दोषी अफसरो पर कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में लगातार पेपर लीक हो रहे, लाखो छात्रों के भविष्य से खुला खिलवाड़ किया जा रहा, नतीजतन अपनी काबिलियत के बल पर अफसर बनने का सपना देखने वाले युवक युवतियों को हताश निराश होकर आत्महत्या करनी पड़ रही, विरोध करने पर डंडे बरसाए जा रहे,,, जबकि दावा सबका साथ सबका विकास का था, न कि नेताओ और अफसरो के बच्चों और साल- सालियो को अफसर बनाने का जिनके लिए पर्चे लीक करा युवाओं के सपने को तोड़ा जा रहा। इस अवसर पर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लक्ष्मीनाथ साहू, ब्लॉक अध्यक्ष तिफरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button