ब्रेकिंग

नंदी बाबा पहुंचे कलेक्ट्रेट, तो…कलेक्टर खुद चेम्बर छोड़ निकले बाहर ज्ञापन लेने,,, गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर में हुए आयोजन…

Spread the love

0 गोहत्या-निषेध समेत 30 सूत्रीय मांग रखे गए सरकार के समक्ष

0 राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम सौंपे गए 398534 हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र

बिलासपुर / सोमवार को बिलासपुर कलेक्ट्रेट में अद्भुत नजारा देखने मिला जब जिलाधीश संजय अग्रवाल को खुद चेम्बर छोड़ नंदी बाबा से मिलने बाहर आना पड़ा। दरअसल गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित कराने गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के तहत देशभर के जिलों में कलेक्टरों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यो के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन सौंपा गया।

करीब छह माह से सम्पूर्ण भारत में गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून बनाने, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान देने, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, केंद्रीय गो-चारा नीति का निर्माण कराने, कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा एवं मानव जीवन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाने सहित 30 मांगो को लेकर संतों, गौसेवकों एवं गोभक्तों के नेतृत्व में गो सम्मान आह्वान जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा। इस अभिहाँ के तहत प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देश के लगभग 5,000 तहसीलों के माध्यम से 5 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संबंधित राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों को सौंपे गए थे। इन मांगों पर अपेक्षित निर्णय न होने के कारण अभियान के द्वितीय चरण में आज पुनः देशभर के 790 जिलों से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित अनुस्मारक (रिमाइंडर) प्रार्थना-पत्र सरकार को प्रेषित किए गए।
इसी क्रम में सोमवार को 398534 हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम पेनड्राइव और डिजिटल कॉपी के माध्यम से सौंपा गया।

ऐसे निकली गौ यात्रा

तय कार्यक्रम के तहत तिलकनगर श्रीराम मंदिर में
संस्कृत विद्यालय के विद्वानों द्वारा गौ यज्ञ संपन्न कराया गया, इसके बाद हाथों में झंडे, बैनर, लिए गौ भक्त व साधू संत गौ माता के जयकारे लगाते व भजन-कीर्तन करते ज़्डक पर निकले गौ यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

नन्दी महाराज रहे आकर्षण का मुख्य केंद्र

गौ यात्रा में लुधियाना के नूर महल कामधेनू गौशाला से
लाये गए नन्दी महाराज आकर्षण के प्रमुख केंद्र रहे।
नंदी महाराज चैतन्य स्वयं गौ हिंसा बंद करने की प्रार्थना लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुँचे तो कलेक्टर श्री अग्रवाल खुद चेम्बर छोड़ नन्दी बाबा के दर्शन करने बाहर निकले। इस अवसर पर जिले के संत-महात्मा, मंगल कलश लेकर चल रही महिलाएं- युवतियां, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, मातृशक्ति, युवा, किसान, व्यापारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गोभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *