ब्रेकिंग
Uncategorized

आखिर क्या है फ़ंडा, उपासने, जायसवाल के बाद धरमलाल ने भी आपातकाल के 50 साल को याद कर पूर्व पीएम इंदिरा और कांग्रेस को कोसा, कह रहे लोग ट्रिपल इंजन की सरकार करे जनहित में कार्य

बिलासपुर। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद जनहित में काम करने के बजाय भाजपा आपातकाल को याद कर कांग्रेस कोस रही। मंगलवार को बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने जिला भाजपा कार्यालय में आपातकाल 50 वर्ष होने पर फिर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस को कोसा। वे मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

बिल्हा विधायक श्री कौशिक ने बताया कि कैसे इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को अनसुना कर सन 1975 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री ने देश पर संकट बता मिडियाबको बैन किया, कैसे विपक्षी दलों के नेताओ को जेल में डालकर उन्हें यातना दी गई।

गौरतलब है कि उनसे पहले प्रेस क्लब में उन्ही के पार्टी के नेता सचिदानंद उपासने और फिर भाजपा कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल प्रेसवार्ता कर आपातकाल के दौरान कांग्रेस की मनमनी पर अपनो बात रख चुके है, मीडिया भी हतप्रभ है कि ट्रिपल इंजन की सरकार जनता से मिली जिम्मेदारी का निर्वाह कर जनहित के  काम करने के बजाय बार- बार 50 साल पुराने आपातकाल को क्यो याद कर रही आखिर फ़ंडा है क्या

लोग कह रहे। जनता ने अब भाजपा जनादेश दिया केंद्र, राज्य, नगर से लेकर गाँव तक उनकी सरकार है कोसने के बजाय अब वे जनता को व्यवस्थित विकास और बेहतर प्रशासन देने के लिए कार्य करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button