ब्रेकिंग

अच्छा अच्छा गप गप कड़वा- कड़वा थू, खिलाफ में खबर लिखने पर पुलिस पोर्टल से कर रहे रिमूव और पत्रकारों पर एफआईआर, प्रेस क्लब ने एसएसपी को ज्ञापन सौंप जताया विरोध

Spread the love

0 पत्रकार हैरान. परेशान माह भर में दर्ज कर लिए 8 मामले

0 एसपी ने कहा, पत्रकार घबराएं नहीं, पूरी जांच और तथ्य के बिना नहीं होगी गिरफ्तारी…

बिलासपुर। एक तरफ जहां सरकारें पत्रकार सुरक्षा का फुग्गा छोड़ते आ रही, वही पिछले कुछ दिनों से बिलासपुर द् पुलिस द्वारा बिना जांच और सबूत के एफआईआर दर्ज करने से पत्रकारों का काम करना मुश्किल हो गया है, जिम्मेदार मीडिया के सवालों का जवाब देने से बच रहे और एफआईआर दर्ज कर रहे। एक महीने के अंदर लगभग 8 से अधिक पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिससे पत्रकारों में आक्रोश है, मंगलवार को बिलासपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने अध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में एसएसपी को ज्ञापन सौंप फर्जी शिकायतकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की।


सभी ने पुलिस की इस तरह बिना जांच तत्परतापूर्वक की जा रही कार्रवाई का विरोध करते हुए मांग की कि पत्रकारों के खिलाफ होने वाली शिकायतों की पूरी जांच और सबूत के बाद शिकायत सही पाए जाने पर ही एफआईआर दर्ज की जाए। पिछले कुछ समय से ऐसा प्रतीत हो रहा कि खिलाफ में खबरे लिखने, वाले पत्रकारों को पुलिस पोर्टल से रिमूव कर उनके खिलाफ शिकायत मिलते ही तत्काल मामला दर्ज किया जा रहा, जिससे ऐसा लग रहा है कि पुलिस पत्रकारों पर दुर्भावनापूर्वक कार्रवाई कर रह
दुश्मनी निकाल रही, थानों से पत्रकारों को नोटिस भेजने की धमकी तक दी जा रही, जिससे पत्रकारों का काम करना मुश्किल हो गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अब तक के दर्ज मामलों पर जानकारी देते हुए, आश्वश्त किया कि पूरी जांच के बिना
किसी भी पत्रकार की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी, अगर पत्रकार गलत नहीं हैं तो उन्हें भयभीत होने की जरूरत नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब के सह सचिव दिलीप जगवानी, वरिष्ठ पत्रकार महेश तिवारी, अखलाख खान, मनीष शर्मा, लोकेश वाघमारे, छवि कश्यप, अमन पांडेय,पृथ्वी दुबे( पिंटू ),राकेश मिश्रा,रवि शुक्ला, साखन दर्वे, तीरिथ राम लहरे, जितेंद्र थवाइत,सत्येंद्र वर्मा,श्याम पाठक,जिया खान, जेपी अग्रवाल,रोशन वैद्य,नरेंद्र सिंह ठाकुर,गोलू कश्यप, अमित पाटले,कैलाश यादव, घनश्याम गंधर्व सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *