ब्रेकिंग

कांग्रेस ने चलाया अनुशासन का डंडा, प्रत्याशी आदेश की शिकायत पर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा समेत 3 को 6 साल के लिए पार्टी निकाला का आदेश

Spread the love

0 लगाया था पार्टी के खिलाफ काम कर कांग्रेस को नुकसान पहुचाने का आरोप

0 जताया कांग्रेस को नुकसान पहुचने का संदेह

बिलासपुर शहर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने वार्ड नम्बर 35 नागोराव शेष नगर के कांग्रेस प्रत्याशी आदेश पांडेय की शिकायत पर वार्ड की
पूर्व महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पांडेय,आईटी सेल के कार्यकर्ता राहुल ठाकुर व लल्ला सोनी को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
अध्यक्ष और आईटी सेल के कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि इन लोगो ने चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध प्रचार –प्रसार कर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया, जिससे चुनाव में कांग्रेस को नुकसान हो सकता है , इस शिकायत को गम्भीता से लेतें हुए कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने श्रीमती सीमा पांडेय,राहुल ठाकुर एवं लल्ला सोनी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए 3 नो को 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्काषित करने का आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *