ब्रेकिंग

निगम प्रशासन द्वारा मुंगेली नाका चौक के मैदान को वेंडिंग जोन बनाने का नागरिकों ने किया विरोध, नगर विधायक को ज्ञापन सौंप कहा ये निर्णय गलत,  कहां जाएं खिलाड़ी और मॉर्निंग वाकर

Spread the love

बिलासपुर । नगर निगम को हर जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा। यातायात और सफाई कार्य मे बाधक ठेला गुमटी वालो को मुंगेली नाका चौक के खेल मैदान में 100-100 रुपये शुल्क पर अस्थाई डेरा देने का निर्णय लिया तो नाराज मोहल्लेवासी और खिलाड़ी इसके विरोध में नगर विधायक अमर अग्रवाल से मिलने बंगले पहुंच गए। नागरिकों ने कहा कि कुदुदंड और मुंगेली नाका इलाके में ये एकमात्र खेल मैदान है। जिसमे खेल और विविध आयोजन होते है। ऐसे में खेल मैदान को चौपाटी नहीं बनने दिया जाएगा।
ठेला और गुमटी वालो को कही और शिफ्ट करके उनको रोज़गार का अवसर दिया जाए।
पूर्व मंत्री व नगर विधायक को की गई शिकायत में लोगो ने कहा कि इस मैदान खेल और रावण दहन, दुर्गा पूजा क्रिकेट मैच समेत अन्य आयोजन होते है।अगर खेल मैदान को
बन्द कर दिया गया तो लोग जाएंगे कहां। मोहल्ले के लोगो ने विधायक से मांग की है कि खेल मैदान को बर्बाद न किया जाए इसे आमजन के मॉर्निंग वॉक, खेल और विभिन्न आयोजन के लिए यथावत रखा जाय।
नगर विधायक को शिकायत पत्र सौपने वालो में बद्री यादव,प्रतीक तिवारी मीनाक्षी यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सरकार ने किया माफ, निगम की एमआईसी कह रही माल ढिलो

पूर्ववर्ती और वर्तमान भाजपा सरकार ने ही बाजार बैठकी शुल्क से फुटपाथ कारोबारियो को निजात दिलाने इसे बंद कराने की घोषणा की थी, अब भी वही सरकार है अफसर बता रहे ये एमआईसी का निर्णय है, तो क्या बिलासपुर का नगर निगम की एमआईसी सरकार के निर्णय को बदल सकती है।

सबीना अंनत, जोन कमिश्नर जोन क्रमांक 3 टाउन हॉल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *