
बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 23 अंबेडकर नगर मगर के श्री सांई दुर्गा उत्सव समिति द्वारा गुरुवार रात माँ जगतजननी दुर्गा मैय्या के आगमन पर भव्य आयोजन किया गया। बाजे-गाजे और इलेट्रॉनिक आतिशबाजी के बीच जय जय जय महिसासुर मर्दिनी की धुन पर गंगा आरती की तर्ज में पंडितों ने माताजी की भव्य आरती की। श्रद्धालुओ ने मातारानी के जयकारे लगाए।

लाल साड़ी से सजी सिंह पर सवार माँ महिसासुर मर्दिनी के स्वागत में इलाके के महिला पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग सब शामिल हुए, धुमाल की धुन के बीच जैसे ही मातारानी की प्रतिमा मगरपारा चौक पहुँची, सब उत्साह के साथ धुमाल की धुन पर मगन होकर थिरकने लगे। शुक्रवार को माँ जगतजननी की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।



