ब्रेकिंग

NSUI ग्रामीण की हॉट सीट पर रंजेश सिंह क्षत्री की एंट्री, अब कॉलेजों में अफसरशाही की लगेगी ‘क्लास’ छात्रसंघ चुनाव बहाली, RTE और छात्रों की समस्याओं पर छेड़ेंगे मोर्चा—नई टीम भी जल्द मैदान में, बोले रंजेश… छात्रहित में आवाज दबेगी नहीं, जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी होगा…

Spread the love

बिलासपुर,,, NSUI में संगठनात्मक बदलाव के तहत रंजेश सिंह क्षत्री को बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है!नियुक्ति के बाद शुक्रवार को रंजेश सिंह रतनपुर पहुंचे और मां महामाया देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया… उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है! उसका पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे…


छात्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की तैयारी…


रंजेश सिंह ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को प्रवेश, परीक्षा, परिणाम सहित कई स्तरों पर समस्याओं का सामना करना पड़ता है! इन मुद्दों को लेकर NSUI लगातार आवाज उठाएगी और जरूरत पड़ने पर अधिकारियों से लेकर शासन स्तर तक पहल के साथ आंदोलन भी किया जाएगा…


छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर प्रयास…


उन्होंने कहा कि कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव बंद होने से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं उठाने के लिए प्रभावी मंच नहीं मिल पा रहा है!छात्रसंघ चुनाव बहाल होने से छात्र नेतृत्व विकसित होगा और विद्यार्थियों की समस्याओं को मजबूती से सामने रखने का अवसर मिलेगा…. उन्होंने प्रदेश में बंद छात्रसंघ चुनाव दोबारा शुरू कराने के लिए प्रयास करने की बात कही…


आरटीई और अंग्रेजी माध्यम के मुद्दे पर भी मुहिम…


रंजेश सिंह ने आरटीई के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा का समान अवसर दिलाने तथा नर्सरी स्तर से आरटीई को हटाने और अंग्रेजी माध्यम में नर्सरी कक्षा बंद किए जाने जैसे मुद्दों को लेकर भी अभियान चलाने की बात कही…
उन्होंने बताया कि जल्द ही NSUI ग्रामीण की नई जिला टीम का गठन कर उसकी घोषणा की जाएगी… नई टीम के माध्यम से छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देकर संगठन को जमीनी स्तर पर और सक्रिय किया जाएगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *