ब्रेकिंग

पटाखा बाजार- 10 सिर वाले रावण, बेट, फुटबॉल, हाथी, आर्मी टैंक जैसे पटाखों के नई वेरायटीज की मची धूम, रिवर व्यू में जमकर ग्राहकी- मुंगेली नाका मैदान में भी उमड़ी खरीददारों की भीड़

Spread the love

बिलासपुर अरपा रिवर व्यू और मुंगेली नाका मैदान पटाखा बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है, पटाखों के दाम में बढ़ोतरी न होने के कारण लोगो मे दीपोत्सव को लेकर उत्साह है जमकर खरीदी हो रही है। इस बार 10 सिर वाले रावण, आर्मी टैंक, बिग पिकॉक, हाथी, फुटबॉल, बेट, फुटबॉल, क्रेकलिन, लाइटिंग चेंज, स्काई शॉट जैसे पटाखों के नई वेरायटीज की धूम मची है।

शनिवार को धनतेरस पर्व के साथ दीपोत्सव की शुरुआत होने से ग्राहकी के और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। पटाखाकारोबारियो ने बताया कि शिवाकाशी के पटाखों की जबरदस्त डिमांड है पर इस साल डिमांड के मुताबिक पटाखे आये नही है जिससे पटाखों के शॉर्टेज होने की संभावना है।

रिवर व्यू में 90 और मुंगेली नाका मैदान पटाखा बाजार में…. पटाखे की दुकानें लगी है, इसके अलावा तोरवा, सिरगिट्टी और तिफरा में भी पटाखा बाजार सजा है,
पटाखा कारोबारियो का कहना है कि उनसे एक-एक दुकान का 23-23 हजार रुपये लिए गए है, निगम प्रशासन टैंकर से बाजार के सड़क पर पानी का छिड़काव व साफ सफाई की व्यवस्था करा रही है, चूंकि अलग-अलग इलाको में पटाखा बाज़ार लगे है इसलिए दमकल की तैनाती सम्भव नही होने की बात प्रशासन के द्वारा कही गई है, इसलिए उन लोगो ने खुद फायर सेफ्टी फायर फाइटर का इंतेजाम कर रखा है, सभी दुकानदारों ने अपने दुकान के सामने पानी के केन और रेत की बाल्टी रखी है ताकि छिटपुट घटनाओं को तत्काल नियंत्रित किया जा सके।


आपदा प्रबंधन और निगम की टीम ने लिया जायजा थमाई नोटि
शुक्रवार रात नगर सेना आपदा प्रबंधन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने रिवर व्यू पटाखा बाजार में अग्निशामक उपकरणों और सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। इस दौरान कुछ दुकानों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने पर नोटिस जारी कर तत्काल व्यवस्था बनाने निर्देश भी डिये गए।

भागचंद पंजवानी संरक्षक, पटाखा व्यवसायी संघ, रिवर व्यू
सुनील वाजपेयी, अध्यक्ष पटाखा व्यापारी संघ, मुंगेली नाका मैदान
मनीष साहू, ग्राहक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *