ब्रेकिंग

डीपीआई के आदेश को ठेंगा दिखा शिक्षा विभाग में ऐसे चल रहा अटैचमेंट का खेला, अकलतरी स्कूल के एकमात्र भृत्य को आडिट कार्य मे सहयोग का हवाला दे बीईओ ऑफिस के लिए कार्यमुक्त करने प्रधान पाठक को बीईओ ने भेजा फरमान…

Spread the love

0 लालबुझक्कड़ की तर्ज पर भृत्य को बताया अनुभवी

0 महालेखाकार कार्यालय के आदेश का संदर्भ भी दिया

बिलासपुर/ न्यायधानी के शिक्षा विभाग में डीपीआई के फरमान को ठेंगा दिखा विथ बहाना अटैचमेंट का खेला जारी है, ताज़ा मामला बिल्हा बीईओ कार्यालय का है। बिल्हा बीईओ ने शासकीय मिडिल स्कूल अकलतरी के प्रधान पाठक को एक फरमान जारी कर रायपुर महालेखाकार दफ्तर से आडिट के टीम आने का हवाला देते हुए आडिट कार्य में सहयोग के लिए उनके स्कूल के एकमात्र भृत्य केशव कुमार भारद्वाज को आगामी 27 अगस्त से बीईओ कार्यालय के लिए कार्यमुक्त करने आदेश दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि

कार्यालयीन रिकार्ड/बिल रजिस्टर / कैस बुक/बी.टी.आर/सर्विस बुक / समस्त प्रकार के बिल एवं अन्य दस्तावेज आदि का आडिट होना हैं। उक्त कार्य में सहयोग के लिए अनुभवी कर्मचारी केशव की आवश्यकता बताया गया है साथ ही महालेखाकार लेखा एवं हकदारी छत्तीसगढ़ रायपुर के पत्र का संदर्भ दिया है। बताया जा रहा कि इसके पूर्व में भी इसी भृत्य को साल भर से अटैच रखा गया था…!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *