0 गर्भवती गाय का पेट फटा, गाय बछड़े की भी मौत
0 हादसे और चक्काजाम की सूचना पर सूजे पुलिस के हाथ पांव मौके पर पहुच दी समझाइस


बिलासपुर। हाईकोर्ट की फटकार और सीएम व कलेक्टर के सख्त निर्देश के बावजूद सरकारी महकमा सड़को पर पसरे मवेशियों के प्रबंधन में फेल है। नतीजतन कभी गायों तो कभी आमजन की मौते हो रही।
जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार देर रात बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे
के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित सीमा फ्यूल्स के सामने की है, जहा ये मवेशी झुंड में सड़क पर बैठे थे तभी तेजरफ्तार ट्रक मवेशियों को कुचलते हुए भाग निकला इस हादसे में सड़क पर बैठे 8 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गर्भवती गाय का पेट फट जाने से उसका बछड़ा बाहर निकल गया और दोनों की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे गौ सेवकों का यहाँ का मंजर देख आक्रोश फूट पड़ा और गौ सेवको ने सड़क पर चक्काजाम कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।चक्काजाम और तनाव की सूचना पर मौके पर पहुची कोनी थाना पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।



